बीच रास्ते के विवाद को लेकर हुई रोड़ेबाजी और गोलीबारी

नालंदा : इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के मेघी और दीपनगर गांव के बीच रास्ते के विवाद को लेकर रोड़ेबाजी और गोलीबारी हुई है। दरअसल, दीपनगर एनएच-82 से मेघी गांव तक 60 लाख की लागत से सड़क का निर्माण किया गया था। इसी सड़क पर कुछ ग्रामीणों के द्वारा पानी गिराया जाता था। जिससे आने-जाने में मेघी गांव के लोगों को परेशानी होती थी। इसी परेशानी को देखते हुए मेघि गांव के लोगों के द्वारा पक्की सड़क पर मिट्टी भराई कर दी गई। इसी रास्ते पर मिटटी भराई को लेकर देर शाम भी दीपनगर और मेघि गांव के पीस जमकर रोड़ेबाजी और मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से सात लोग जख्मी हो गए।

घटना को देखते हुए घटनास्थल पर अंचलाधिकारी और दीपनगर थानाध्यक्ष को पंचायती के लिए बुलाया गया। लेकिन पंचायती के दौरान भी दोनों गांव के बीच जमकर रोड़ेबाजी भी हुई। पंचायती के दौरान सीओ और थानाध्यक्ष के सामने हवाई फायरिंग भी की गई। फिलहाल इस रास्ते के विवाद को लेकर दोनों गांव के बीच तनाव का माहौल देखा जा रहा है। दोनों गांव के लोग एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं।

विरेन्दर कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...

Anuplal Mandal Jayanti: श्रवण कुमार बोले- ग्रामीण जीवन और समाज सुधार...

Anuplal Mandal Jayanti, कटिहार: साहित्यकार अनूपलाल मंडल की 129वीं जयंती के अवसर पर रविवार को कटिहार जिले के समेली प्रखंड मुख्यालय में समारोह आयोजित...