गयाजी में गोलीबारी का वीडियो आया सामने, जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुई थी मारपीट और गोलीबारी

गयाजी में गोलीबारी का वीडियो आया सामने, जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुई थी मारपीट और गोलीबारी

गयाजी : जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के मानपुर स्थित जोड़ा मस्जिद इलाके में 5 दिन पूर्व हुए दिनदहाड़े गोलीबारी का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होते ही एक बार फिर मामला सुर्खियों में आ गया। वायरल फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे जमीन विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आए और देखते ही देखते ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी। घटना दिन के उजाले में अंजाम दिया गया,जिससे इलाके में जबर्दश्त दहशत फैल गई। इस गोलीबारी में दो लोगों की गोली लगी थी, फिलहाल पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज भेज दिया गया है। वहीं अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

दिनदहाड़े गोलीबारी का वीडियो आया सामने, मचा हड़कंप

1 मिनट 39 सेकंड के इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे 4 पांच अपराधी सामने वाले को गोली मार रहा है। सामने वाले पक्ष के तीन व्यक्ति गोली से बचते नजर आ रहे हैं और गोली चलाने वाले पर भी डंटे से हमला कर रहा है, लेकिन वह गोलियों से बचता रहा। इसके बाद अपराधियों ने एक व्यक्ति को पकड़ कर बुरी तरह से मारपीट करता दिख रहा है।

वीडियो देखे…..

दो पक्षों की दावेदारी का चल रहा मुकदमा

जानकारी के मुताबिक जोड़ा मस्जिद के पास जमीन को लेकर लंबे समय से दो पक्षों में विवाद चल रहा था मामला कोर्ट में भी चल रहा है । बावजूद इसके दोनों पक्ष उस जमीन पर कब्जा करने को आमदा है इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया एक पक्ष की ओर से अचानक फायरिंग की गई, गोली चलने के बाद दोनों पक्षों में जमकर झड़क हुई गोलीबारी के दौरान राहगीरों के जान पर आफत आ गई, लोग इधर-उधर भागते नजर आए।

वीडियो सामने आने के बाद कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

हालांकि इस गोलीबारी का वीडियो सामने आने के बाद कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिया, स्थानीय लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img