ACB ने एएसआई को 6 हजार रूपए घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा

हजारीबागः भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(ACB) ने हजारीबाग में कड़ी कार्रवाई की है। ACB ने आज भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करते हुए ₹6000 घूस लेते हुए विष्णुगढ़ थाने के एएसआई मनोज कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

एसीबी 1 22Scope News

दरअसल पूरा मामला एक केस को मैनेज करने को लेकर जुड़ा हुआ था जिसमें ललिता देवी के पति बद्री यादव ग्राम हेवली बोदरा थाना विष्णुगढ़ पर एक केस दर्द हुआ था। जिसमें एएसआई मनोज कुमार केस मैनेज करने के नाम पर बद्री यादव की पत्नी ललिता देवी से ₹10000 की मांग की थी।

महिला ने ACB से की थी शिकायत

पर 6000 में बात बनी थी परंतु ललिता देवी यह पैसा देना नहीं चाहती थी अतः उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग से संपर्क किया तथा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सत्यापन में यह पाया कि मामला सत्य है और आज ₹6000 लेते हुए रंगे हाथ उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें- बेरोजगार ग्रामीण मंच ने आउटसोर्सिंग माइंस का किया चक्का जाम

गिरफ्तार कर उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पर मंडलीय कार्यालय हजारीबाग लाया गया है जहां से मेडिकल जांच के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग का यह भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करते हुए इस साल का 14वां ट्रेप है।

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...