सीएम हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को कुछ इस तरह से दी क्रिसमस की बधाई…

रांचीः मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज पुरुलिया रोड स्थित आर्चबिशप हाउस पहुंचकर आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो से मुलाकात कर उन्हें क्रिसमस पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आर्चबिशप हाउस परिसर में बालक प्रभु यीशु के दर्शन किए।

उत्साह, उमंग और खुशी का पर्व है क्रिसमस-हेमंत सोरेन

मौके पर आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने भी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को ‘क्रिसमस पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि ‘क्रिसमस’ का पर्व हमसभी के लिए बहुत उत्साह, उमंग और खुशी का पर्व होता है।

सीएम 2 1 22Scope News

मैं ‘क्रिसमस’ पर्व के मौके पर पूरे झारखंड वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं एवं प्रभु यीशु से राज्यवासियों के लिए अमन-चैन तथा सुख, समृद्धि की कामना करता हूँ।

ये भी पढ़ें- जी ए मीर होंगे झारखंड कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी

इस अवसर पर आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो, सहायक धर्माध्यक्ष बिशप थियोडोर मास्करेन्हास, फादर मुकुल कुल्लू, फादर असित टोप्पो, फादर अजीत कुमार खेस, फादर सहदेव प्रजापति, फादर सुशील बेक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Deoghar News: 10-20 हजार लेने के बाद भी नहीं मिला आवास!...

Deoghar News: देवघर जिले के सरवां ब्लॉक में स्थित बंदाजोरी पंचायत में सरकारी आवास योजना को लेकर विवाद सामने आया है। मिसराडीह के ग्रामीणों...

11 एकड़ जमीन को लेकर गढ़वा में घमासान, पीड़ितों ने लगाए...

गढ़वा: जिले के रंका थाना क्षेत्र में लगभग 11 एकड़ जमीन के म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) और रजिस्ट्रेशन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित...

PMCH Review Meeting: मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर...

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने समीक्षा बैठक कर मरीज सुविधाओं, साफ-सफाई, मानव संसाधन और चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने...