Advertisement
Advertisement

गयाजी सीआरपीएफ को सर्च अभियान में मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद

गयाजी सीआरपीएफ को सर्च अभियान में मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद

गयाजी : गोबरदाहा क्षेत्र अंतर्गत छक्करबंधा जंगल इलाके में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री छिपाए जाने की पुख्ता सूचना के आधार पर एफ/47 बटालियन, केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के दौरान मंगलवार को करीब 14:15 बजे, पंचरुखिया कैंप से लगभग 3.5 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम स्थित जंगल क्षेत्र में एक प्राकृतिक गुफा से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

डेटोनेटर,आईईडी सहित इंसास और एके47 के कारतूस बरामद 

सीआरपीएफ कमांडेंट अवधेश कुमार ने बताया कि बरामद सामग्री में 29 वाणिज्यिक डेटोनेटर, स्टील केन में रखा 3 किलोग्राम प्रेशर आईईडी, 25 मीटर नॉटेड कॉर्डटेक्स वायर, 7.62 मिमी के 33 जिंदा कारतूस और 13 खाली खोखे, 7.62×39 मिमी एके-47 के 7 जिंदा राउंड तथा 18 खाली खोखे, 9 मिमी के 2 जिंदा कारतूस, 5.56×45 मिमी इंसास के 2 जिंदा कारतूस और .303 का 1 खाली खोखा शामिल है।

विध्वंसक गतिविधि में इस्तेमाल की थी आशंका 

बरामद हथियार और विस्फोटक सामग्री का उपयोग नक्सली या अन्य विध्वंसक गतिविधियों में किए जाने की आशंका है। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और संबंधित तत्वों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।

ये भी पढ़े :  रामगढ़ में यूजीसी कानून के खिलाफ युवाओं का उबाल, सड़कों पर उतरा गुस्सा

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...