सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अंतर्गत आईआईटी पटना के सहयोग से राज्य के सरकारी पोलिटेकनिक संस्थानों के छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का हुआ आयोजन

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अंतर्गत आईआईटी पटना के सहयोग से राज्य के सरकारी पोलिटेकनिक संस्थानों के छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का हुआ आयोजन

पटना : विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आज पटना स्थित तारामंडल में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अंतर्गत (आईआईटी) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना के सहयोग से पूल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। यह प्लेसमेंट ड्राइव राज्य के सभी राजकीय पोलिटेकनिक संस्थानों के मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल एवं फायर सेफ्टी शाखा के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की गई।

मारुति सुजुकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर(ट्रेनी) के पद पर नियुक्त

यह पूल प्लेसमेंट ड्राइव मारुति सुजुकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) पद पर नियुक्ति हेतु आयोजित की गई। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत राज्य के विभिन्न राजकीय पोलिटेकनिक संस्थानों से 1100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। प्रारंभिक ऑनलाइन छंटनी के पश्चात 600 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा में सम्मिलित किया गया।

ऑनलाइन परीक्षा के बाद 73 अभ्यर्थी अंतिम साक्षात्कार के लिये चयनित

ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर 73 अभ्यर्थियों का चयन अंतिम साक्षात्कार के लिए किया गया। आज आयोजित साक्षात्कार में 71 अभ्यर्थी उपस्थित हुए तथा साक्षात्कार प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। चयन का अंतिम परिणाम शीघ्र घोषित किया जाएगा।

डिप्लोमा अभ्यर्थियों को पांच लाख वार्षिक का पैकेज

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति जूनियर इंजीनियर ट्रेनी पद पर की जाएगी। तीन वर्षीय डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को लगभग 5.00 लाख रुपये प्रतिवर्ष का वार्षिक पारिश्रमिक प्रदान किया जाएगा ।

ये भी पढ़े :  अशोक पेपर मिल की 280 एकड़ जमीन अधिग्रहित कर नए उद्योगों की स्थापना करेगी एनडीए सरकार – उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...