आदिवासी डी-लिस्टिंग महारैली किसी धर्म, किसी जाति के खिलाफ नहीं है !

रांचीः राजधानी रांची में आज जनजाति सुरक्षा मंच की प्रेस वार्ता हुई। प्रेस वार्ता में आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने कहा कि झारखंड में सरना धर्म कोड की कोई जरुरत नहीं है। यह महारैली किसी धर्म, किसी जाति के खिलाफ नहीं है।

भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित है यह महारैली

हम भी 25 दिसंबर के दिन को ईसाई समुदाय को क्रिसमस की बधाई देते हैं। यह महारैली भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित है क्योंकि 24 दिसंबर के दिन भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों और ईसाइयों के खिलाफ विरोध शुरु कर दिया था। इसलिए हमने इस दिन को चुना है।

डिलिस्टिंग रैली. 4JPG 22Scope News

ये भी देखें- आदिवासी हिंदू हैं, डी-लिस्टिंग क्रिश्चियन और मुस्लिम समुदाय से हो- पूर्व जज

आगे उन्होंने कहा कि जो लोग जनजाति छोड़कर दूसरे धर्म में परिवर्तित हो गए हैं उनको सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलना चाहिए। उनकी डी लिस्टिंग होनी चाहिए।

24 दिसंबर को होगी आदिवासी डी-लिस्टिंग की महारैली

ज्ञात हो कि 24 दिसंबर को है आदिवासी डी-लिस्टिंग की महारैली होने वाली है। यह महारैली आदिवासी छोड़कर दूसरे धर्म में धर्मांतरित करने वाले लोगों को आरक्षण का लाभ दिए जाने के विरोध में निकाला जा रहा है। क्रिश्चियन संगठनों ने इस रैली को रोकने के लिए आवेदन दिया है।

डिलिस्टिंग रैली 2 22Scope News

ये भी पढ़ें- कोविड के नए वेरिएंट को लेकर विधायक ने डीसी और सिविल सर्जन के साथ की बैठक

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को भी निमंत्रण दिया गया है। हालांकि राज्यपाल के आने को लेकर गणेश राम भगत ने कहा कि राज्यपाल ने आधिकारिक तौर पर अब तक कंफर्मेशन नहीं दी है।

 

 

Saffrn

Trending News

West Bengal Political Satire: भतीजे के मोह में दीदी ने गढ़ा...

  बंगाल की राजनीति में बड़ा सत्ता संघर्ष। कभी ममता बनर्जी के सबसे करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी अब दीदी की सत्ता के सबसे बड़े चुनौतीकर्ता...

Tender Scam Case: ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाले के आरोपी इंजीनियर...

ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाला मामले में आरोपी सहायक अभियंता रामपुकार राम ने पीएमएलए कोर्ट में सरेंडर किया। अदालत ने शर्तों के साथ जमानत...

Treasury Scam Investigation: बोकारो ट्रेजरी अवैध निकासी मामले की जांच तेज,...

 बोकारो ट्रेजरी से वेतन मद में अवैध निकासी मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय टीम बोकारो पहुंची। हजारों पन्नों के दस्तावेजों की जांच होगी।Treasury...

Road Accident: गिरिडीह के इसरी बाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक...

 गिरिडीह के निमियाघाट स्थित इसरी बाजार में तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों और लोगों को कुचला। हादसे में 5 लोगों की मौत, 20...

CBI Closure Report: सफायर स्कूल छात्र विनय महतो मौत मामले में...

 रांची के चर्चित विनय महतो मौत मामले में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। एजेंसी को हत्या या साजिश के कोई ठोस सबूत नहीं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img