Advertisment

CBI Closure Report: सफायर स्कूल छात्र विनय महतो मौत मामले में हत्या के सबूत नहीं मिले, सीबीआई ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट

 रांची के चर्चित विनय महतो मौत मामले में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। एजेंसी को हत्या या साजिश के कोई ठोस सबूत नहीं मिले।


CBI Closure Report रांची: रांची के बहुचर्चित सफायर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र मास्टर विनय कुमार महतो की मौत की गुत्थी सुलझाने में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को कोई निर्णायक सफलता नहीं मिली। करीब चार वर्षों तक चली जांच, वैज्ञानिक परीक्षण और घटनास्थल के पुनर्निर्माण के बाद सीबीआई ने विशेष अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है।

एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मामले में किसी व्यक्ति की संलिप्तता या हत्या की साजिश से जुड़े कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं। सीबीआई के अनुसंधानकर्ता ने अदालत से क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार करने का अनुरोध किया है।

CBI Closure Report: हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू हुई थी सीबीआई जांच

मामले में छात्र विनय के पिता मनबहाल महतो ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद वर्ष 2022 में सीबीआई ने मामले की जांच अपने हाथ में ली थी।

इससे पहले शुरुआती पुलिस जांच में स्कूल की एक शिक्षिका के नाबालिग बेटे को आरोपी बनाया गया था और पूरे मामले को कथित प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा गया था। हालांकि विनय के पिता ने शुरू से ही पुलिस की इस थ्योरी को खारिज किया था।


Key Highlights

  • सफायर इंटरनेशनल स्कूल छात्र मौत मामले में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की

  • हत्या या साजिश के ठोस सबूत नहीं मिलने की बात कही

  • हाईकोर्ट के आदेश पर 2022 में शुरू हुई थी जांच

  • सीसीटीवी में विनय का पीछा करता कोई नहीं दिखा

  • एजेंसी ने एक्सीडेंटल डेथ की संभावना जताई


CBI Closure Report: सीसीटीवी जांच में नहीं दिखा किसी का पीछा करना

सीबीआई ने अपनी जांच के दौरान घटनास्थल का कई बार रिक्रिएशन किया और स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की। रिपोर्ट के अनुसार 5 फरवरी 2016 की रात 1 बजकर 1 मिनट 14 सेकंड पर विनय महतो अपने छात्रावास से बाहर निकला था।

करीब तीन मिनट 48 सेकंड बाद, यानी रात 1 बजकर 5 मिनट 2 सेकंड पर वह स्टॉफ क्वार्टर विंग-ए से नीचे गिर गया। सीबीआई ने कहा कि हॉस्टल और प्रिंसिपल आवास के बीच लगे कैमरों में विनय का पीछा करता हुआ कोई दूसरा व्यक्ति दिखाई नहीं दिया।

एजेंसी के अनुसार हॉस्टल और स्टॉफ क्वार्टर के बीच लगभग 480 मीटर की दूरी है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर इतने कम समय में किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उसे वहां ले जाने या संघर्ष होने की पुष्टि नहीं होती है।

CBI Closure Report: एक्सीडेंटल डेथ की संभावना पर रिपोर्ट

सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में मामले को एक्सीडेंटल डेथ यानी दुर्घटनावश मौत की संभावना से जोड़ते हुए अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है। हालांकि अब इस रिपोर्ट पर अंतिम फैसला विशेष अदालत द्वारा लिया जाएगा।

यह मामला वर्षों तक झारखंड में चर्चा का विषय बना रहा और छात्र की मौत को लेकर कई सवाल लगातार उठते रहे।

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...