Road Accident: गिरिडीह के इसरी बाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने 13 वाहनों को रौंदा; 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

 गिरिडीह के निमियाघाट स्थित इसरी बाजार में तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों और लोगों को कुचला। हादसे में 5 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल।


Road Accident गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के निमियाघाट स्थित इसरी बाजार में शुक्रवार की देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार 16 चक्का कोयला लदे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों, दुकानों और कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद कई लोग दूर जाकर गिरे। कई दुकानों के शटर, ठेले और सड़क किनारे खड़े वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

Road Accident: चार की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने इलाज के दौरान धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान कारी इरशाद (46) डुमरी, सुजीत ठाकुर (37) गिरिडीह, टहल साव (58) गिरिडीह, संतोष महतो (31) घुटवाली और एक अन्य के रूप में हुई है।

घायलों में रुखसार खातून, सागीर, सुधा वर्मा, संजय कुमार साव, कादिर अंसारी, सुभाष चंद्र और रुकसाना परवीन समेत कई अन्य लोग शामिल हैं।


Key Highlights

  • गिरिडीह के इसरी बाजार में भीषण सड़क हादसा

  • तेज रफ्तार ट्रक ने 13 वाहनों को रौंदा

  • हादसे में 5 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

  • ट्रक चालक मौके से फरार

  • स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप


Road Accident: 13 वाहनों को रौंदते हुए पेट्रोल पंप में घुसा ट्रक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बगोदर की ओर से आ रहे ट्रक ने सबसे पहले एनएचएआई के कुलगी टोल प्लाजा के पास एक बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद चालक तेज गति से इसरी बाजार की ओर भागने लगा।

इस दौरान इसरी पुल से पहले ट्रक ने एक बाइक और टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क किनारे खड़ी कारों, पिकअप वैन और अन्य वाहनों को रौंदते हुए ट्रक एक चहारदीवारी तोड़कर बिजली के पोल से जा टकराया।

बताया गया कि ट्रक बंद पड़े हीरा लाल जैन के पेट्रोल पंप परिसर में घुस गया। कई वाहनों में फंसने के बाद ट्रक रुका, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में तीन चारपहिया वाहन, तीन बाइक, तीन पिकअप वैन और तीन मैजिक वैन समेत करीब 13 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Road Accident: प्रशासन पर लापरवाही का आरोप, लोगों में आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और यातायात नियंत्रण की कमी के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।

सूचना मिलने पर निमियाघाट थाना पुलिस समेत आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। डुमरी एसडीपीओ, एसडीओ और गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार हादसे में करीब 65 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...