स्लीपर सेल का काम कर रही है हेमंत सरकार-सैयद जफर इस्लाम

रांचीः बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम की आज प्रेसवार्ता किया। प्रेसवार्ता में सैयद जफर इस्लाम ने  हेमंत सरकार को आड़े हाथों लिया है।

सरकार पर जमकर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि इस राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार ने लूट मचाकर रखा हुआ है। जहां भी घमंडिया गठबंधन की सरकार है वहां लूट मचाने का काम चल रही है। स्लीपर सेल का काम कर हेमंत सोरेन की सरकार दिल्ली तक कांग्रेस को पैसे पहुंचाती है।

भ्रष्टाचार और लठबंधन पर काम कर रही है सरकार

जिस राज्य में भी इनकी सरकार है वो गठबंधन कर स्लीपर सेल के तरह लूटने का काम कर रही है। यह सरकार भ्रष्टाचार और लठबंधन पर काम कर रही है। लठबन्धन इसलिए कह रहा हूं क्योंकि ये संवैधानिक संस्थाओं को भी नहीं मानते हैं। जब हमारी सरकार ने द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीद्वार के तौर पर चुना तो ये लोग राष्ट्र पत्नी के तौर पर पुकारने लगे हैं।

ये भी देखें- क्रिसमस से पहले डिलिस्टिंग रैली का क्या है मक़सद,कन्वर्टेड आदिवासियों को डिलिस्टिंग की मांग..

ये लोग पार्लियामेंट के सम्मान को भी खत्म करना चाहते हैं। पार्लियामेंट में जो इतने लोगों को सस्पेंड किया गया है वो इसलिए कि ये लोग पार्लियामेंट का काम नहीं कर रहे थे। किसी भी तरह से पार्लियामेंट को डिस्टर्ब करना उनका मकसद है, इसी में वे अपना जीत मानते हैं। चेयर का सम्मान भी नहीं करते, राहुल गांधी विडियों बना कर कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

आने वाले चुनाव में सरकार की होगी विदाई

घमंडिया गठबंधन की तीन राज्यों में सरकार थी वहां की जनता ने इन्हें खदेड़ दिया है। यह बदलाव सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टचार के चलते बदला है। अब बारी है झारखंड का, यहां भी आने वाले दिनों में चुनाव होगा और यहां भी इस सरकार की विदाई हो जायेगी। यहां की जनता विकास का काम करने वाले को फिर से चुनेगी।

ये भी पढ़ें- CWC ने परिवार से बिछड़े हुए बच्चों को घर वापसी कराई 

धीरज साहू के घर से जो पैसा मिला उसको गिनते-गिनते मशीनें थक गई, ये किसी की बपौती नहीं हैं। अब कोई भी करप्शन करने वाले बख्से नहीं जाएंगे चाहे हेमंत सोरेन ही क्यों न हो। अब सब पर एजेंसी नजर बनाए हुए है। हेमंत सोरेन का सिर्फ हाथ ही नहीं पूरा बॉडी भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। कई अधिकारी पहले से जेल में हैं और भी कई लोग जेल जाएंगे।

हेमंत सोरेन भगोड़ा चीफ मिनिस्टर हैं

हेमंत सोरेन को 6 समन देकर पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है लेकिन वो डर से नहीं जा रहे हैं क्योंकि जब दस्तावेज इन्हें दिखायी जाएगी तो इनके पास कोई जवाब नहीं होगा। ये भगोड़ा चीफ मिनिस्टर हैं। जो अधिकारी भ्रष्टाचार में मुख्यमंत्री का साथ दे रहे हैं वो बक्से नहीं जायेंगे, आने वाले दिनों में वो भी जेल के सलाखों के पीछे होंगे।

चीफ सेक्रेटरी सुखदेव सिंह को डर से हटाया और जानकारी मिल रही है कि डीजीपी को भी बदलने की कोशिश की जा रही है, ताकि गिरफ्तारी के वक्त इनको मदद मिल सके। लेकिन कोई भी अधिकारी कानून से इतर मदद नहीं कर सकते हैं। मुख्यमंत्री पद का सम्मान करते हुए अब तक मुख्यमंत्री को 6 समन दिया गया है। जब वक्त आएगा तब एजेंसी कार्रवाई करेगी।

 

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...