विश्व सिकल सेल दिवस पर पीड़ितों से मिले सीएम हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य विभाग को दिया यह निर्देश

रांची. आज विश्व सिकल सेल दिवस है। इस अवसर पर सिकल सेल समस्या से जूझ रहे कुछ लोगों ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि सिकल सेल समस्या की स्क्रीनिंग, मॉनिटरिंग, जागरूकता और काउंसलिंग के लिए निरंतर अभियान चलाएं।

पीड़ितों से मिले सीएम हेमंत सोरेन

इसकी जानकारी देते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, “विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस के अवसर पर सिकल सेल जैसी गंभीर समस्या से जूझ रहे कुछ भाइयों-बहनों से आज मुलाकात हुई। राज्य सरकार द्वारा राज्यभर में सिकल सेल समस्या तथा अन्य बीमारियों की स्क्रीनिंग और उपचार हेतु अभियान चलाया जा रहा है।”

विश्व सिकल सेल दिवस पर सीएम ने स्वास्थ्य विभाग को दिया निर्देश

उन्होंने आगे कहा, “आज स्वास्थ्य विभाग को निर्देश भी दिया है कि सिकल सेल समस्या की स्क्रीनिंग, मॉनिटरिंग, जागरूकता और काउंसलिंग हेतु निरंतर अभियान चलाएं। राज्य सरकार जल्द ही सिकल सेल समस्या से जूझ रहे लोगों की शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में मदद हेतु हर जरूरी कदम उठाएगी।

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...