बंधक बनाकर जमीन पर चलाया जेसीबी, फसल को किया नष्ट

बोकारोः भू-माफियाओं द्वारा एक बार फिर बंधक बनाकर जमीन पर जेसीबी चलाकर फसल नष्ट करने का मामला सामने आया है। यह मामला सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के मनमोहन को ऑपरेटिव का है। जमीन के मालिक मुरली धर चौबे ने मामले को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री, डीसी, एसपी को स्पीड पोस्ट कर पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

फसल बर्बाद 2 22Scope News

उन्होंने कहा कि एक एकड़ में मैंने अरहर की खेती किया था, अचानक सौ की संख्या में आए लोगों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर बेटे पर पिस्टल सटाकर अपने कब्जे में लेकर फसल को नष्ट कर दिया।

पुलिस ने अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की 

पीड़ित मुरली धर चौबे के मुताबिक मनमोहन को ऑपरेटिव के खाता संख्या 59, प्लॉट संख्या471, नया खाता 155, प्लॉट संख्या 822 उन्हें राजा ने दान में दिया था। जिसपर वे 10 वर्षो से बाउंड्री वॉल बनाकर खेती करते रहे हैं। उन्होंने बाउंड्री वॉल तोड़ने का आरोप चास के राहुल केजरीवाल पर लगाया है।

ये भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में व्यक्ति का पैर टूटा

हालांकि पुलिस ने इस घटना की प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की है। चौबे ने बताया कि थाना को पहले ही सूचना मैनें दे दिया था, जब बाउंड्री तोड़ा जा रहा था तभी पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस नहीं पहुंची।

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...