आजसू नेता ने भाई को मारी गोली, रिम्स रेफर

लोहरदगाः आपसी विवाद में देर रात शहरी क्षेत्र के अपर बाजार रघुनंदन लेन में गोलीबारी हुई। आजसू नेता सूरज अग्रवाल ने अपने छोटे भाई चंदन अग्रवाल को गोली मारकर घायल कर दिया। चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए घायल को रात में ही रिम्स रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें- ट्रेन हादसे में युवक का पैर कटकर शरीर से हुआ अलग

घायल चंदन अग्रवाल को कंधे में दो गोली लगी है। सदर थाना पुलिस ने घटना के बाद आरोपी आजसू नेता सूरज अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात आजसू नेता सूरज अग्रवाल और उसके छोटे भाई चंदन अग्रवाल में किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

कंधे में लगी है दो गोलियां

बात इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गई। जिसके बाद आजसू नेता ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल कर गोली चला दी जो कि चंदन अग्रवाल के कंधे पर दो गोली लग गई। जिसके बाद तत्काल घायल चंदन अग्रवाल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिकी इलाज कर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।

फिलहाल घायल चंदन अग्रवाल की स्थिति सामान्य बनी हुई है। वही घटना के बाद सदर थाना पुलिस ने आरोपी आजसू नेता को गिरफ्तार करते हुए रिवाल्वर को जप्त कर आगे की करवाई में जुट गई है।

JPSC Exam Controversy: JPSC परीक्षा अनियमितता जांच में बड़ा एक्शन, CID...

JPSC Exam Controversy: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID)...

PM Shri Kasturba Vidyalaya Sariya: सरिया के कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं...

PM Shri Kasturba Vidyalaya Sariya: सरिया ब्लॉक के PM SHRI कस्तूरबा गांधी गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल में नए दाखिला लेने वाले छात्रों का स्वागत करने...

BFCL Kaizen Awards: रामगढ़ की इस कंपनी में कर्मचारियों के आइडिया...

BFCL Kaizen Awards: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) में कर्मचारियों को उनके बेहतरीन 'काइज़ेन' (Kaizen) सुझावों और कार्यस्थल में लगातार सुधार की दिशा...