गया : नए वर्ष के शुभ अवसर पर बिहार के लोकप्रिय कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने अपने पूरे परिवार के साथ विश्व प्रसिद्ध बोधगया महाबोधि मन्दिर में दस हजार दीये जलाकर पूजा-अर्चना किया। साथ ही अपने क्षेत्र, प्रदेश और देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाइचारे एवं प्रदेश के किसानों के लिए मंगल कामना किए। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन और अपने नेता बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का खुशहाल जीवन, स्वास्थ्य और शिखर की ऊंचाईयों को चुनें की कामना किया।
आशीष कुमार की रिपोर्ट







