UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी का फिर होगा एग्जाम, NTA ने जारी की तारीख

 UGC NET जून 2026 के इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी पेपर का री एग्जाम होगा। NTA ने परीक्षा की तारीख और समय जारी कर दिया है।


UGC NET June 2026 नई दिल्ली: यूजीसी नेट जून 2026 के इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने रविवार को तीनों विषयों के री एग्जाम की घोषणा की। अभ्यर्थियों की शिकायतों के बाद गठित जांच कमेटी ने प्रश्नपत्रों में तथ्यात्मक, टाइपिंग और अनुवाद संबंधी गलतियां पायी हैं। इसके अलावा प्रमुख विद्वानों के नामों की गलत स्पेलिंग, किताबों के बिगड़े शीर्षक और सवालों की भाषा में भी कई खामियां मिली हैं।

एनटीए के अनुसार इंग्लिश का री एग्जाम 9 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। कॉमर्स की परीक्षा 9 सितंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक और सोशियोलॉजी की परीक्षा 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों की जानकारी बाद में जारी की जाएगी।


मुख्य खबर के पांच प्रमुख बिंदु:

  1. UGC NET जून 2026 के इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी पेपर दोबारा होंगे।

  2. इंग्लिश का री एग्जाम 9 सितंबर को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगा।

  3. कॉमर्स की परीक्षा 9 सितंबर को दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी।

  4. सोशियोलॉजी का री एग्जाम 10 सितंबर को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा।

  5. जांच कमेटी को तीनों पेपरों में तथ्यात्मक, भाषाई, टाइपिंग, अनुवाद और तकनीकी खामियां मिली हैं।


UGC NET June 2026: सोशियोलॉजी पेपर में नामों की स्पेलिंग तक गलत मिली

सोशियोलॉजी के प्रश्नपत्र को लेकर अभ्यर्थियों ने कई तरह की शिकायतें की थीं। जांच के दौरान विद्वानों के नामों में भी गलतियां सामने आयीं। शिकायतों के अनुसार रिट्जर को पुट्जर, पार्सन्स को पार्यो, घुर्ये को घुन्ये और एआर देसाई को एके देसाई लिखा गया था।

इसके अलावा हिंदी अनुवाद की गुणवत्ता, व्याकरण और सवालों की भाषा को लेकर भी आपत्तियां सामने आयीं। कुछ अभ्यर्थियों ने सिलेबस से बाहर के सवाल पूछे जाने की शिकायत भी की थी। जांच कमेटी ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रश्नपत्र की गुणवत्ता में कई खामियां पायीं।

UGC NET June 2026: इंग्लिश में पुराने सवाल दोहराने का आरोप

इंग्लिश विषय के प्रश्नपत्र को लेकर भी अभ्यर्थियों ने गंभीर शिकायत की थी। आरोप लगाया गया कि 150 में से 67 सवाल वर्ष 2024 की परीक्षा के पेपर से दोहराए गये थे।

जांच कमेटी ने तीनों विषयों के प्रश्नपत्रों में पहले पूछे जा चुके सवालों की महत्वपूर्ण संख्या में पुनरावृत्ति की बात कही है। इसके अलावा प्रश्नों की भाषा और व्याकरण से जुड़ी खामियां भी जांच में सामने आयीं।

UGC NET June 2026: कॉमर्स में भी तथ्यात्मक और तकनीकी खामियां

कॉमर्स के प्रश्नपत्र को लेकर भी अभ्यर्थियों ने कई गलतियों की शिकायत की थी। जांच कमेटी ने इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी तीनों प्रश्नपत्रों में तथ्यात्मक, भाषाई और तकनीकी खामियां पायी हैं।

एनटीए ने इन कमियों को देखते हुए तीनों विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला किया है। अभ्यर्थियों को री एग्जाम के लिए अलग से परीक्षा केंद्र की जानकारी बाद में उपलब्ध करायी जाएगी।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...