Advertisment

सम्राट ने कहा- हृदयनाथ सिंह का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा व जनसेवा के रहा समर्पित

पटना : बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज पूर्व संगठन मंत्री और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक हृदानाथ सिंह के निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के लोगों ने सिंह के तस्वीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि हृदयनाथ सिंह का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और जनसेवा के समर्पित रहा।

उन्होंने कहा कि संघ और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, लगन व ईमानदारी हम सभी के लिए हमर्ध प्रेरणादाई रहेगा। पार्टी के विभिन्न पदों पर सफलतापूर्वक अपनी सेवा देकर इन्होंने भाजपा के विचारों और नीतियों को जन-जन पहुंचाने में बड़ा योगदान किया। इस मौके पर संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, विधान परिषद में विरोधी दल के नेता हरि सहनी, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव, विधान पार्षद अनिल शर्मा, विधायक कुंदन सिंह, प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता, गुरु प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू, प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह, प्रभाकर मिश्र, मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू, सूरज पांडे और प्रभात मालाकार ने भी दिवंगत हृदय नाथ सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। भाजपा के राष्ट्रीय संघटक किसान मोर्चा के रूप में कार्यरत सिंह का सोमवार की रात लखनऊ में निधन हो गया।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Topchanchi Cattle Loaded Container Seized: तोपचांची में कंटेनर पकड़े जाने के...

Topchanchi Cattle Loaded Container Seized: एक गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस ने तोपचांची थाना क्षेत्र के हटिया मैदान के पास नेशनल हाईवे पर मवेशियों...

Dhanbad News: सुंदरपहाड़ी के कुएं में मिला अज्ञात युवक का शव,...

Dhanbad News: सोमवार सुबह ईस्ट टुंडी पुलिस स्टेशन इलाके के सुंदरपहाड़ी गांव के पास एक कुएं में एक अनजान युवक का शव तैरता हुआ...

Potka BDO Vehicle Registration Case: बिना नंबर की सरकारी टाटा सूमो...

Potka BDO Vehicle Registration Case: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका ब्लॉक के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) की सरकारी गाड़ी को लेकर एक मामला सामने...