CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर को होगी परीक्षा, जानें पूरी प्रक्रिया

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों की पूरी जानकारी।


CAT 2026 Registration रांची: रांची समेत देश के सभी 22 भारतीय प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम) में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तीन अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थी 15 सितंबर 2026 की शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

CAT 2026 Registration:29 नवंबर को तीन सत्रों में होगी कंप्यूटर आधारित परीक्षा

CAT 2026 का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में तीन सत्रों में किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड चार नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा देश के 170 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी प्राथमिकता के अनुसार पांच परीक्षा केंद्र चुनने का विकल्प मिलेगा। हालांकि, परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची और आवंटन में आवश्यकतानुसार बदलाव किया जा सकता है।


Key Highlights

  • CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त 2026 से शुरू होगा।

  • परीक्षा 29 नवंबर 2026 को तीन सत्रों में कंप्यूटर आधारित होगी।

  • एडमिट कार्ड चार नवंबर से 29 नवंबर तक डाउनलोड किए जा सकेंगे।

  • सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 2700 रुपये और एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग के लिए 1350 रुपये तय।

  • CAT स्कोर के आधार पर देश के 22 आईआईएम सहित कई अन्य संस्थानों में प्रवेश मिलेगा।


CAT 2026 Registration:22 आईआईएम समेत कई संस्थानों में मिलेगा प्रवेश

CAT 2026 के स्कोर के आधार पर रांची, अहमदाबाद, अमृतसर, बेंगलुरु, बोधगया, कोलकाता, गुवाहाटी, इंदौर, जम्मू, काशीपुर, कोझिकोड, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रोहतक, संबलपुर, शिलांग, सिरमौर, तिरुचिरापल्ली, उदयपुर और विशाखापट्टनम स्थित 22 आईआईएम में प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा कई गैर आईआईएम प्रबंधन संस्थान भी CAT स्कोर के आधार पर अपने यहां नामांकन लेते हैं। हालांकि उनकी चयन प्रक्रिया पूरी तरह स्वतंत्र होती है और उसमें आईआईएम की कोई भूमिका नहीं रहती।

CAT 2026 Registration:जानें आवेदन शुल्क और जरूरी निर्देश

एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 1350 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 2700 रुपये शुल्क देना होगा। अभ्यर्थी चाहे एक या सभी आईआईएम के लिए आवेदन करें, उन्हें रजिस्ट्रेशन शुल्क केवल एक बार ही जमा करना होगा। एक बार जमा किया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को पूरी चयन प्रक्रिया के दौरान एक वैध और सक्रिय ईमेल आईडी तथा मोबाइल नंबर का उपयोग करना अनिवार्य होगा। इसी माध्यम से परीक्षा और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।


Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...

Khalari Crime Review Meeting: खलारी में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, सक्रिय...

Khalari Crime Review Meeting: क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और लंबित मामलों के जल्द निष्पादन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया...