सांसद बोले- PM पद से हटते ही नरेंद्र मोदी पर भी पड़ेंगे ED और CBI के छापे

नालंदा : नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आज दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राई साइकिल का वितरण किया। इसी बीच मीडिया से बातचीत करते हुए एक बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पद से हटते ही नरेंद्र मोदी पर भी ईडी और सीबीआई के छापे पड़ेंगे। जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के प्रखंड कार्यालय स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग में गुरुवार को दिव्यांग जनों के बीच मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना के तहत बैटरी चालित तिपहिया साइकिल का वितरण किया गया।

नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार के द्वारा दिव्यांगजनों को हरी झंडी दिखाकर उनके अपने-अपने गंतव्यों के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए यह योजना चलाई जा रही है और इस योजना के तहत आज 73 दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया गया है। मैं इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देता हूं।

केंद्र सरकार जहां 80 फीसदी दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल दे रही है। वहीं बिहार सरकार 60 फीसदी वाले दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल दे रही है। इससे लोगों में काफी उत्साह है कि 60 फीसदी वालों को भी ट्राई साइकिल मिल रहा है। और वे लोग भी मुख्य धारा में जुड़ जाएंगे। जो लोग यह समझते थे कि हम कमजोर हैं अब उन्हें ऐसा समझना नहीं है अब लोग सशक्त हो रहे हैं। मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं और जो दिव्यांग बच्चे पढ़ाई करते हैं वह बैटरी चलित ट्राई साइकिल से जा सकते हैं। जो बिजनेस करते हैं वह भी बैटरी चलित ट्राई साइकिल से अपने बिजनेस पर जा सकते हैं। इससे लोगों में काफी खुशी है।

वहीं ईडी और सीबीआई के कार्यवाई पर कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि देश में जो हो रहा है वह ठीक नहीं हो रहा है। अगर आप हर स्टेट के मुख्यमंत्री को जेल भेज दीजिएगा तो राज्य और देश कैसे चलेगा। आज आप मुख्यमंत्री को जेल भेजने का काम कर रहे हैं। कल अगर आप प्रधानमंत्री के पद से हटेंगे। फिर आप पर भी ईडी और सीबीआई के छापे पड़ेंगे। ईडी और सीबीआई का दबाव देकर आप कोई काम कराइयेगा उससे आप चुनाव नहीं जीत सकते हैं बल्कि समय आने पर आपकी भी परेशानी बढ़ सकती है। विपक्षी पार्टी के लोग अगर बीजेपी में चले जाते हैं तो उनके सारे पाप धुल जाते हैं। इस मौके पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सहायक निदेशक, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत के विकास मित्र और संबंधित कार्यपालक सहायक आदि लोग मौजूद रहें।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

18 से 25 मई तक चलेगा जनभागीदारी अभियान – मंत्री लखेंद्र...

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कल्याण पदाधिकारियों के साथ...

अगले 5 वर्षों में बिहार में एयर कनेक्टिविटी को 10 गुना...

दरभंगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दरभंगा हवाई अड्डा की सुरक्षा को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के हस्तांतरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस...

जहां बेटी जन्म लेती है, वहां लगाया जाता है पौधा, अब...

पटना : राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2026 के तहत बिहार के सीतामढ़ी जिला स्थित बथनाहा प्रखंड की महुआवा पंचायत का चयन क्लाइमेट एक्शन स्पेशल पंचायत...

फरियाद लेकर भटकना नहीं पड़ेगा, पंचायत में ही मिलेगा समाधान!

पटना : ग्रामीण अंचल के रहवासियों की समस्याओं का समाधान 30 दिन में करने के लिए प्रत्येक महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को...

भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव : NDA को झटका, महागठबंधन प्रत्याशी सोनू राय...

आरा : भोजपुर-बक्सर बिहार विधान परिषद (MLC) उपचुनाव की आज मतगणना हो रही थी। जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को तगड़ा झटका लगा है।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img