सम्राट ने कहा- सहकारिता से समृद्धि की ओर एक और कदम

बिक्रम : पटना जिले के बिक्रम प्रखंड स्थित प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति (PVCS) में 96 लाख रुपए की लागत से 10 हजार वर्गफीट पर नवनिर्मित एकीकृत आधारभूत संरचना का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं सहकारिता विभाग के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सिद्धार्थ सौरव भी उपस्थित रहे। विक्रम प्रखंड स्थित प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति में 96 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित आधारभूत संरचना में 10 एमटी क्षमता का कोल्ड स्टोरेज, 20 एमटी क्षमता का गोदाम, सब्जी संग्रहण केंद्र, सॉर्टिंग-ग्रेडिंग एवं पैकेजिंग शेड एवं कार्यालय कक्ष शामिल का उद्घाटन किया गया।

Goal 7 22Scope News

सरकार की संकल्पना ‘हर थाली में बिहारी सब्जी’ को साकार करने में दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है – सम्राट

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार की संकल्पना ‘हर थाली में बिहारी सब्जी’ को साकार करने में दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। सभी 534 प्रखंडों में सब्जी केंद्रों की व्यवस्था की जाएगा एवं इस हेतु कृषि विभाग का जमीन भी उपलब्ध कराया जाएगा। सभी प्रखंडों में संरचना निर्माण का कार्य अगले दो वर्षों में पूरा किया जाएगा। इसी तरह का केंद्र पंचायतों में भी खोलने का काम सरकार करेगी। बिहटा एयरपोर्ट से हम थाईलैंड, बैंकॉक शारजा दुबई में सब्जी अंतरराष्ट्रीय बाजार में भेजकर बिहार को अत्यधिक आर्थिक रूप से सशक्त किया जाएगा। आज बिहार की सब्जियां विदेश तक भेजी जा रही है। पीवीसीएस में आधारभूत संरचना के निर्माण से सब्जी उत्पादक किसानों को सब्जी उत्पादों के बेहतर भंडारण एवं विपणन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

‘सहकारी तरकारी केंद्र’ राज्य के सब्जी उत्पादकों को उनके सब्जी उत्पादों की उचित मूल्य दिलाने हेतु सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है – प्रेम कुमार

इस अवसर पर मंत्री सहकारिता विभाग डॉक्टर प्रेम कुमार ने कहा कि ‘सहकारी तरकारी केंद्र’ राज्य के सब्जी उत्पादकों को उनके सब्जी उत्पादों की उचित मूल्य दिलाने हेतु राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है। सहकारी तरकारी केंद्र में सब्जी संग्रहण केंद्र, वॉशिंग क्लीनिंग शेड, सॉर्टिंग-ग्रेडिंग एवं पैकेजिंग शेड, गोदाम एवं कोल्ड स्टोरेज जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इन सुविधाओं के द्वारा किसान अपने उपज को नवीनतम आधुनिक तकनीक की मदद से उत्पादन कर अपने उत्पादों को बेहतर कीमत पर बाजारों में बेच सकेंगे। इसके माध्यम से सब्जी उत्पादक किसानों को भंडारण पैकेजिंग की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे सब्जी की बर्बादी रुकेगी और किसानों की आय में वृद्धि भी होगी।

Samrat Naubatpur 1 22Scope News

प्रत्येक इकाई पर लगभग 96 लाख रुपए की लागत से आधारभूत संरचना निर्माण कार्य जा रहा है

सहकारिता विभाग ने राज्य के वर्तमान 109 प्राथमिक सब्जी उत्पादक समितियों में आधारभूत संरचना के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। प्रत्येक इकाई पर लगभग 96 लाख रुपए की लागत से आधारभूत संरचना निर्माण कार्य जा रहा है। ‘तरकारी आउटलेट’ निर्माण योजना बिहार सरकार की एक प्रमुख पहल है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक सब्जी सहकारी समिति एवं किसानों द्वारा उत्पादित सब्जियों के विपणन के लिए बाजार उपलब्ध कराना, सब्जियों के बिक्री को बढ़ावा देना एवं उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण ताजा सब्जी उपलब्ध कराना है। इसके अलावा सब्जी उत्पादक किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाना एवं सहकारी समितियों के मध्य परस्पर सहयोग की भावना जागृत करना है। आज के कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह, अपर सचिव अभय कुमार सिंह सहित सहकारिता विभाग के अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ सकते हैं सम्राट चौधरी! नंदकिशोर यादव का कट सकता है टिकट…

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...

Ranchi Municipal Corporation: 51 दिन से ठप होल्डिंग और ट्रेड लाइसेंस...

 झारखंड के नगर निकायों में 21 अगस्त से होल्डिंग और ट्रेड लाइसेंस की कई सेवाएं ठप हैं। रांची नगर निगम में अब तक 65...

JSSC CGL Paper Leak Case: पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी...

JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID ने मुख्य आरोपियों में शामिल सुरेश राय को गिरफ्तार किया है। बोकारो स्थित घर पर 30 से...