अवैध नोटों के व्यापार का भंडाफोड़, नोट को डबल करने वाले ठग गिरफ्तार

कैमूर : जनाब यह कैमूर है यहां हर चीज़ संभव है। लक्ष्मी लाल प्यारे लाल के बल पर हर असंभव काम को अंजाम दिया जा सकता है। ज़िले का सरहद यूपी और एमपी छतीसगढ़ को जोड़ता है। शराब, हेरोइन और गांजा की तस्करी तो आम सी बात है। लेकिन अब पुलिस ने एक ऐसे मामले का उद्भेदन किया जो काफी चौकाने वाला है। वाहन चेकिंग के दौरान 315 बोर के एक जिंदा कारतूस एसएलआर की जिंदा गोली, पांच सौ के दो नोट और नोट के साइज के दो बंडल सफेद कागज को एक कार से जब्त किया। साथ ही एक युवक को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार युवक ने जो खुलासा किया उसे पुलिस सुनकर भौचक रह गई। जिले व आसपास के क्षेत्रों नोटों के नाम पर डबलिंग करने एवं ठगी करने वाले जालसाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।बताया जाता है कि मोहनिया थाना क्षेत्र की पुलिस छोटकी कटरा बिनोदपुर के समीप पुलिस गुप्त सूचना के तहत वाहन जांच कर रही थी, इस बीच सफेद रंग की एक कार आती दिखाई दी। कार में सवार युवक पुलिस को देख कार को छोड़ कर भागने लगा तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वाहन चेकिंग के दौरान नोट डबलिंग के मामले में ठगी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने दो जिंदा कारतूस एवं पांच सौ के नोट के साइज के दो बंडल कागज, मोबाइल एक हजार रुपए सहित अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के डंडवास गांव निवासी कामेश्वर कोहार का पुत्र सूरज प्रसाद बताया जा रहा है। पकड़े गए युवक ने पुलिस को बताया है कि वह लोगों को झांसे में डालकर नोट डबलिंग का काम करता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नोट डबलिंग के मामले में अभियुक्त के आने की जानकारी गुप्त सूचना के तहत पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने छोटकी कटरा बिनोदपुर के समीप आने जाने वाले वाहनों की वाहन चेकिंग अभियान चलाना शुरू किया। जिसके बाद पुलिस ने एक सफेद रंग की हुंडई कार को आते देख उसे रुकने का इशारा किया तो पुलिस को देखकर युवक अपनी गाड़ी छोड़ मौके से भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया।

बता दें कि पकड़े गए युवक के कार की जब तलासी ली गई तो पुलिस को कार के पिछले सीट से एक भूरे रंग का बैग बरामद हुआ। जिसमें से पुलिस ने पांच सौ के दो नोट एवं नोट के साइज के दो बंडल सफेद कागज तथा 315 बोर के एक जिंदा गोली और एक एसएलआर का जिंदा गोली के अलावे मोबाइल सहित कई सामान बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में युवक ने पुलिस को बताया है कि वह लोगों को झांसे में डालकर नोट डबलिंग का काम करता है। ऊपर में पांच सौ का असली नोट तथा उसके नीचे उसी आकार का सफेद कागज लगाकर झांसे में डाल लोगो से पांच सौ वाले असली बंडल के नोट ले लेते है और बदले में उसे सफेद कागज वाले बंडल दे देते है। इस तरह से इनका ठगी का कारोबार चलता चला आ रहा है।

मालूम हो कि पूर्व में भी इसी तरह हाल के पिछले 31 दिसंबर 2023 को 17 लाख रुपए ठगी के मामले में डंडवास गांव से ही झारखंड के रांची से आई पुलिस ने मोहनिया थाना के सहयोग से सिकंदर प्रजापति को गिरफ्तार कर ले गई थी। जिसके पास से भी पुलिस ने दो कार्टून नोट के साइज के कागज बरामद किया था। आरोपी पर पिछले 26 दिसंबर को ही अपने सहयोगी के साथ रांची के बागवाड थाना क्षेत्र निवासी एक सेल्समैन को पैसा डबल करने का झांसा देकर 17 लाख रुपए ठगी किया हुआ था। जिस मामले में सेल्समैन ने उक्त अभियुक्त के खिलाफ अपने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।जिसके बाद पुलिस ने उसके गांव से उसे गिरफ्तार कर ले गई थी।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...

Bihar Investment Opportunities: Bauma CONEXPO INDIA में बिहार का औद्योगिक पवेलियन...

Bihar Investment Opportunities: बिहार सरकार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले Bauma CONEXPO INDIA 2026 में स्टेट पार्टनर के रूप में अपनी औद्योगिक क्षमता और निवेश की...

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...