सम्राट ने थावे मंदिर में की पूजा, कहा- सनातन धर्म के लोगों का हो रहा है सपना साकार

गोपालगंज : गोपालगंज पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने थावे दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की। उसके बाद सम्राट चौधरी ने थावे के लछावर स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरी के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। इस बैठक में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी, पूर्व मंत्री जनक राम और प्रदेश महामंत्री मिथलेश तिवारी सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।

बैठक के बाद सम्राट चौधरी ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान सम्राट चौधरी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि साढ़े चार सौ वर्षो से इस देश के सनातन धर्मो के लोग इंतजार कर रहे थे कि हमारे प्रभु श्रीराम टेंट में विराजमान है। लेकिन आगामी 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद मोदी और साधु संतों के द्वारा उनको भव्य राम मंदिर में स्थापित करने का काम किया जाएगा। सनातन धर्म के लोगों का सपना साकार हो गया है। प्रभु श्रीराम साढ़े चार सौ वर्षों के बाद भव्य मंदिर में स्थापित होंगे।

बिहार के डिप्टी सीएम तेजश्वी यादव के नेता मंदिर पर दिए आपत्तिजनक बयान को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि इसका दोषी दो लोग है। उनके माताजी और पिताजी 15 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे लेकिन काम नहीं किया। तभी तो अब हॉस्पिटल की चिंता करनी पड़ रही है। जिस व्यक्ति को यह समझ नहीं है उस पर क्या बोलना है। उन्होंने कहा कि लेकिन कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी के दादा, पिता और दादी ने देश को लूटने का काम किया है। इसीलिए गरीबों का कल्याण नहीं हो पाया है।उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा 40 की 40 सीटें बिहार में जीतेगी।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Police Didi: बेटियों की सुरक्षा की कमान अब ‘पुलिस दीदी’...

Bihar Police Didi: बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड की पहल को...

Magadh Mahila College Science Block:  CM सम्राट चौधरी का छात्राओं को...

Magadh Mahila College Science Block: बिहार में छात्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने एक...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: कोयला लदे हाईवा की चपेट में...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: चास-तेलीडीह फोरलेन पर कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत...