Advertisment

CM सम्राट सीतामढ़ी के प्रसिद्ध पुनौरा धाम मंदिर पहुंचे, माता सीता व भगवान राम की पूजा अर्चना

सीतामढ़ी : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सीतामढ़ी के प्रसिद्ध पुनौरा धाम मंदिर पहुंचे। जानकी नवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री ने माता सीता और भगवान राम की मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। इतना ही नहीं मंदिर निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। मंदिर परिसर में ही सीएम सम्राट चौधरी ने पार्टी के स्थानीय नेताओं से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया। सीएम सम्राट के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद थे।

दो दिवसीय सीतामढ़ी महोत्सव का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

जानकी नवमी के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय सीतामढ़ी महोत्सव का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्घाटन किया। इस मौके पर आम लोगों को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि आज जानकी नवमी है और मै यहां पहुंचा हूं। माता जानकी का आशीर्वाद बिहार पर बना रहे और नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के विकास के लिए जो सपना देखा है उसको जरूर पूरा किया जाएगा। अपने संबोधन ने मुख्यमंत्री ने बिहार से होने वाले पलायन पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि माता सीता के जन्मस्थल को पूर्ण रूप से विकसित करने काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि माता सीता का मंदिर जल्द से जल्द बनकर तैयार होगा।

CM Sitamarhi 3 22Scope News

CM Sitamarhi 4 22Scope News

CM Sitamarhi 5 22Scope News

CM Sitamarhi 6 22Scope News

CM Sitamarhi 7 22Scope News

CM Sitamarhi 1 22Scope News

CM Sitamarhi 2 22Scope News

यह भी पढ़े : विश्वास मत हासिल करने के बाद नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट

अमित कुमार की रिपोर्ट

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...