Advertisment
पटना : पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने एक बड़ा बयान दे दिया है। मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री समय-समय के अनुसार अपना रंग बदलते हैं। नीतीश कुमार के लिए आज का समय सही नहीं है। नीतीश को ना अभी राजद में कोई पैठ है ना ही एनडीए में को पैठ है।
Advertisment
जीतनराम मांझी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार सोच रहे हैं आखिर हम क्या करें। नीतीश कुमार दिल्ली में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात करने गए थे। मगर उनसे मुलाकात नहीं हो पाई।ऐसी हालत किसी मुख्यमंत्री का हो जाए यह सही नहीं है। नीतीश कुमार अभी के हालात में कुछ भी कर सकते हैं। 14 जनवरी के बाद कुछ भी बिहार में हो सकता है यह जल्द ही पता चलेगा।
विवेक रंजन की रिपोर्ट
Advertisement




