Advertisment

मांझी के बयान पर फिर बैकफुट पर बिहार सरकार, जदयू ने सीएम नीतीश से बात करने की दी सलाह

पटना : बिहार में शराबबंदी को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के बयान से नीतीश सरकार बैकफुट पर आ गयी है. बिहार में सियासी घमासान मचा हुआ है. मांझी के बयान पर जदयू, बीजेपी, राजद और कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. जदयू ने कहा कि अगर उन्हें कोई दिक्कत है तो वे सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करें. मीडिया में इस तरह की बयानबाजी से मांझी को बचना चाहिए.

jdu 22Scope News

जदयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के बयान पर कहा कि अगर उन्हें शराबबंदी कानून से संबंधित कोई सवाल हो या कोई अन्य मुद्दा है तो वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत कर सकते हैं. ताकि वे इसका निपटारा कर सके. मांझी को सलाह देते हुए जदयू प्रवक्ता ने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर इस तरह का बयान न दें. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार में चार दलों के सहयोग से एनडीए की सरकार है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन सभी चार दलों के नेता हैं. सर्वसम्मति से बिहार विधानमंडल से शराबबंदी कानून को पूरे राज्य में लागू किया गया है. अगर उन्हें कोई बात करनी है तो वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करें.

bjp bihar 22Scope News

मांझी के दिये गए बयान पर बीजेपी प्रवक्ता विनोद शर्मा ने सुझाव देते हुए कहा कि वे वरिष्ठ नेता हैं. वरिष्ठ नेता होने के नाते उन्हें मिल बैठकर बातचीत करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बिहार में सारी चीजें स्पष्ट है. यहां कोई भी व्यक्ति चाहे कितना भी बड़ा या छोटा हो, अगर वे शराब पीते या शराब बिक्री करते हुए पाया जाता है तो उनपर कार्रवाई होगी. बड़े-बड़े लोग गिरफ्तार हुए हैं. लेकिन उन्हें गलत जानकारी है कि सिर्फ छोटे लोग गिरफ्तार हो रहे हैं. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि मांझी पूरी जानकारी लें फिर उस पर बयान दें.

rjd 22Scope News

राजद नेता श्याम रजक ने कहा कि वरिष्ठ नेता जीतनराम मांझी सरकार में हैं. उन्हें सरकार से बातचीत करनी चाहिए. वे जिस तरीके से बयान देते हैं उससे उन्हीं का कद हल्का हो रहा है. श्याम रजक ने कहा कि राजद पार्टी शराबबंदी का पक्षधर है. लेकिन जिस तरह से कार्रवाई हो रही है वो गलत है. इस पर हमारा भी मतभेद है. जीतनराम मांझी को अपनी ताकत व शक्ति का प्रयोग करना चाहिए.

congress 22Scope News

कांग्रेस एमएलसी समीर सिंह ने कहा कि अगर शराबबंदी की जांच कराएंगे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी पता चल जायेगा. कांग्रेस पार्टी शराबबंदी कानून का खुलेआम समर्थन करती है. बिहार में शराबबंदी लागू होना चाहिए. शराबबंदी के समर्थन में अगर जीतनराम मांझी बोले या कोई दूसरा नेता बोले इसका स्वागत होनी चाहिए. लेकिन शराब पीते या बिक्री करते हुए कोई पाया जाता है तो उसपर सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए.

बता दें कि मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि ये ओपन सीक्रेट है, ये सत्य है कि जो बड़े लोग हैं, जो ठेकेदार हैं, धनवान हैं, इंजीनियर हैं, डॉक्टर हैं, आईएएस हैं, आईपीएस हैं, ये सभी रात में 10 बजे के बाद लिमिट में शराब पीते हैं, लेकिन दुनिया नहीं जानती है कि वो शराब पीते हैं.

रिपोर्ट: शक्ति

बिहार सरकार ने मनरेगा का फर्जी डाटा कराया उपलब्ध- तेजस्वी यादव

Trikut Ropeway Deoghar: अब बदलेगा देवघर का पर्यटन नक्शा, त्रिकुट रोपवे...

Trikut Ropeway Deoghar: अपनी प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक महत्व और पहाड़ी इलाकों के लिए मशहूर झारखंड, टूरिज्म सेक्टर में अपनी एक नई पहचान बनाने की...

Dhanbad DC Aditya Ranjan: धनबाद डीसी आदित्य रंजन को मिला राष्ट्रीय...

Dhanbad DC Aditya Ranjan: धनबाद के डिप्टी कमिश्नर आदित्य रंजन को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। उन्हें 'फेम इंडिया-एशिया...

पटना में Patliputra Greenfield Satellite Township 2047 पर मंथन, भविष्य के...

पटना में पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकास योजना 2047 पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। समेकित शहरी विकास, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार आधारित टाउनशिप पर जोर...