Breaking : SC का बड़ा फैसला, बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई रद्द

294
Advertisment

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो केस में आज बड़ा फैसला सुनाया है। दोषियों की रिहाई के गुजरात सरकार के फैसले को रद्द कर दिया है। बता दें कि बिलकिस बानो के दोषी फिर से जेल जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार का फैसला को पलट दिया है। बिलकिस बानो के दोषियों को दो हफ्तों के अंदर सरेंडर करना होगा।

Advertisment

बिलकिस बानो केस में सुप्रीम कोर्ट का मानना है कि राज्य, जहां किसी अपराधी पर मुकदमा चलाया जाता है और सजा सुनाई जाती है, वह दोषियों की माफी याचिका पर निर्णय लेने में सक्षम है। सुप्रीम कोर्ट का मानना है कि दोषियों की सजा माफी का आदेश पारित करने के लिए गुजरात राज्य सक्षम नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र सरकार सक्षम है। सुप्रीम कोर्ट का मानना है कि 13 मई, 2022 का फैसला (जिसने गुजरात सरकार को दोषी को माफ करने पर विचार करने का निर्देश दिया था) अदालत के साथ ‘धोखाधड़ी करके’ और भौतिक तथ्यों को छिपाकर प्राप्त किया गया था।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Advertisement