बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों को रिहा किया जाना भाजपा की साम्प्रदायिक सोच का नतीजा

410
Advertisment


Ranchi– झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर महिलाओं को सम्मान देने की बात करते हैं,

Advertisment

लेकिन दूसरी ओर उसी दिन गुजरात में भाजपा सरकार के द्वारा बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों को रिहा कर दिया जाता है.
भाजपा की इसी साम्प्रदायिक सोच का ही नतीजा है कि

रामगढ़ के अलीमुद्दीन अंसारी के हत्यारों को तत्कालीन केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया जाता है.

यही है भाजपा की चाल और चरित्र की सच्चाई और इस कथित अमृत काल की हकीकत

उन्होने कहा कि गुजरात सरकार के द्वारा बिलकिस बानो से गैंगरेप के दोषियों को छोड़े जाने पर
केंद्र सरकार ने अब तक कोई वक्तव्य नहीं दिया. कोई ट्वीट नहीं आया.

दंगाई, बलात्कारी और हत्यारों को गुजरात सरकार रिहा कर रही है, मां बहनों की आबरू का सौदा किया जा रहा है.
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि कल यूपीए की बैठक होनी है.

उस बैठक में झारखंड में जारी सुखाड़ की स्थिति पर चर्चा की जाएगी.

जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी, भाजपा उसे हर दिन गिराती है-सुप्रियो भट्टाचार्य

झारखंड में जारी राजनीतिक अस्थिरता उन्होने ने कहा कि

कोई राजनीतिक अस्थिरता नहीं है, जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है, भाजपा उसे हर दिन गिराती है.

लेकिन इसका सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ता.
विधायकों को लेकर कांग्रेस के दिशा निर्देश पर बोले सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि

ऐसा कोई दिशा निर्देश झामुमो के द्वारा जारी नहीं किया गया है.

Advertisement