विकसित भारत संकल्प यात्रा : PM ने की लाभार्थियों से बात, गिरिराज भी रहे मौजूद

मुजफ्फरपुर : केंद्र सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज मुजफ्फरपुर के सरैया के गोपी धनवत पंचायत में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अलग-अलग हिस्सों में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया। मुजफ्फरपुर के सरैया में इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह मौजूद रहे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ देश के ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण कर रही है। इस क्रम में मुजफ्फरपुर के सरैया प्रखंड पहुंची जहां पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़े विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाया गया जहां भारी संख्या में आमजन ने इस स्टाल में आकर जानकारी ली और योजनाओं का लाभ लिया। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कार्यक्रम को लेकर कहा कि केंद्र सरकार लगातार लोगों को योजनाओं का लाभ दे रही है। वहीं उन्होंने बिहार सरकार को इसके लिए जमकर खरी खोटी सुनाई।

संतोष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी में PhD के लिए...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची विश्वविद्यालय में इस बार पीएचडी प्रवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय में पीएचडी रेगुलेशन...

Mahila Kisan Khushhali Yojana: रांची में ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ पर...

Mahila Kisan Khushhali Yojana: राजधानी रांची के नेपाल हाउस में गुरुवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की प्रस्तावित ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ को...

Samrat Choudhary Mother Death Anniversary: मां की पुण्यतिथि पर भावुक हुए...

Samrat Choudhary Mother Death Anniversary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी मां एवं तारापुर की पूर्व विधायक स्वर्गीय पार्वती देवी की पुण्यतिथि पर...