राजद पार्टी की ओर से जन संवाद कार्यक्रम

कटिहार : पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत कटिहार जिला अंतर्गत मनिहारी प्रखंड में राजद का जनसंवाद कार्यक्रम किया गया। वहीं इस जनसंवाद कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटी। इस अवसर पर राजद के राज्यसभा सांसद डॉ. अहमद अशफ़ाक करीम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष चम्पय किस्कू, अल करीम विश्व विद्यालय के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर अहमद अली करीम, मनिहारी के मुख्य पार्षद राजेश यादव ऊर्फ लाखो यादव के आलावे दर्जनों राजद नेता शामिल थे।

इस अवसर पर संकट में है संविधान, केंद्रीय स्तर से जुड़े रोजगार महंगाई लोकतंत्र एवं देश में सांप्रदायिक सौहार्द जैसे गंभीर विषय को लेकर राजद नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला किया। इस अवसर पर सांसद डॉ. अहमद अशफ़ाक करीम ने कहा कि आख़िर वो कौन सा कारण है कि मोदी सरकार के खिलाफ़ बोलने वाले एमआईएम प्रमुख असुद्दीन ओवैसी के खिलाफ सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स जैसी जांच एजेंसियां कार्रवाई नहीं करती है।

दरअसल, एमआईएम भाजपा की ही बी टीम है। देश भर में भाजपा को परोक्ष रूप से मदद करती है। सेक्यूलर ताकत को कमजोर करती है। डॉ. करीम ने कहा कि भाजपा और एमआईएम मिलकर देश में सांप्रदायिकता एवं तुष्टिकरण का माहौल बनाते हैं। डॉ. करीम ने कहा कि सीमांचल में शेरशावादियों को डराया धमकाया जाता है। बता दें कि वो इसी मुल्क के सर जमी पर पैदा हुए और खाक होंगे भाजपा वोट के लिए शेरशावादी मुसलमानों को बंगालदेशी का नारा देती आ रही है। जबतक देश में लालू यादव, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव जैसे धर्मनिरपेक्ष नेता रहेंगे हिंदू मुस्लिम में एकता बनी रहेगी।

उन्होंने कहा कि मुझे बार बार केंद्रीय जांच एजेंसियां परेशान कर रही है। संसद भवन में हमेशा कॉमन स्वास्थ्य शिक्षा को देश एवं लोगों के लिए फ्री करने की जोरदार मांग करता रहा। इस अवसर पर राजद के मनिहारी प्रखंड विनय सिंह निषाद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया। जबकि संचालन जिला प्रधान महासचिव बिनोद साह ने किया। जनसंवाद में राजद प्रदेश सचिव अब्दुल गनी, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मो. शम्मी, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव, कौशल किशोर यादव, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल मालाकार और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सगीर शेरशाह मौजूद रहे।

तौकीर रज़ा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...