राजद के वरिष्ठ नेता सह पूर्व राज्यसभा सांसद राजनीति प्रसाद के निधन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जताई संवेदना, सम्मान में आधा झुका रहेगा राजद का झंडा

राजद के वरिष्ठ नेता सह पूर्व राज्यसभा सांसद राजनीति प्रसाद का निधन,राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जताई संवेदना, सम्मान में आधा झुका रहेगा राजद का झंडा

पटना 19 दिसंबर 2025 : राजद के वरिष्ठ नेता सह पूर्व राज्यसभा सांसद राजनीति प्रसाद के निधन पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ मीसा भारती, राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी,राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ,राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, सैयद फैसल अली, बिनु यादव,राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, संजय यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, डॉ तनवीर हसन, पूर्व मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता,श्री शिवचंद्र राम, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष रिंकू यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, निर्भय अंबेडकर, कार्यालय सचिव चंदेश्वर प्रसाद सिंह,सहित राजद के वरिष्ठ नेताओं ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

राजद के लिये और समाजवादी आंदोलन को अपुरणीय क्षति

नेताओं ने कहा कि इनके निधन से राज्य और समाजवादी आंदोलन को अपुरणीय क्षति हुई है। ये कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार, मृदुभाषी और कुशल संगठनकर्ता के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में भी अपनी पहचान बनाए हुए थे। इनकी यादें हमेशा रहेगी। ये राष्ट्रीय जनता दल अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष थे। नेताओं ने इनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और इनके परिवार के साथ अपनी हमदर्दी का इजहार करते हुए कहा कि परिवार को ईश्वर दुख और गम सहने की सहनशक्ति प्रदान करे।

काफी दिनों से पटना के निजी अस्पताल में थे भर्ती

इस संबंध में जानकारी देते हुए राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि इनके निधन का समाचार सुनकर इनके सम्मान में पार्टी का झंडा आधा झुका दिया गया। ये काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और इनका पटना के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था आज उन्होंने अंतिम सांसें ली। इनके निधन का समाचार सुनकर पूरा राजद परिवार शोकाकुल और गमजदा है।

ये भी पढ़े :  बिहार आयेंगे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा भव्य स्वागत की है तैयारी

अमित झा की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...