Shocking : 2 बच्चियों के साथ गैंगरेप, एक की मौत

पटना : पटना के फुलवारीशरीफ थाना अंतर्गत एक गांव में 2 बच्चियों के साथ गैंगरेप किया गया। गैंगरेप के बाद एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बच्ची की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल बच्ची को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। बच्चियों की उम्र आठ और 12 साल बताई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों बच्चियां सहेली हैं। सोमवार को सुबह 10 बजे के आसपास दो नाबालिग महादलित परिवार की बच्चियां बगल के गांव में जलावन लाने गई उसके बाद से दोनों लापता हो गई।

2 बच्चियों के साथ गैंगरेप

वहीं बच्चियों के परीजन पूरे रात दिन अपने बच्चियों को खोज बिन कर रहे थे। मंगलवार की सुबह दोनों बच्चियों को उसके घर के नजदीक खेत में फेंका हुआ देखा गया, आसपास के लोग जब इकट्ठा होकर उस बच्ची के नजदीक जाकर देखा कि एक आठ साल बच्ची की मौत हो चुकी थी जबकि दूसरी की सांसे चल रही थी।

दोनों बच्चियों अर्धनग्न अवस्था में पड़ी थी व बेहोश थी। बच्ची के परिजन व गांव के लोग जब दोनों बच्चियों को लेकर पटना एम्स अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल के डॉक्टरों ने आठ साल की बच्ची को मृत घोषित किया। जबकि दूसरी 12 साल की बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया।12 साल की बच्ची बेहोश है बच्ची की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। आसपास के लोगों की माने तो दोनों बच्चियों के शरीर से कपड़ा उतारा गया था। शरीर पर चोट के निशान है।

2 बच्चियों के साथ गैंगरेप

उन्होंने कहा कि दोनों बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही फुलवारीशरीफ थाना एसपी सहित अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पुलिस की डॉग स्क्वॉड और एसएफएल की टीम पहुंच कर जांच मैं जुड़ गई है पुलिस अधिकारियों की माने तो जिसने भी यह घिनौना काम किया है उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

रजत कुमार की रिपोर्ट

Also Read : नाबालिक बच्चियों के साथ गैंगरेप, 6 गिरफ्तार

Gumla कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा के साथ गैंगरेप के 5 आरोपी गिरफ्तार

 

Saffrn

Trending News

हाथ में गन, दिल में रसूख का नशा! कृषि अधिकारी की...

मोतिहारी : सरकारी कर्मी की गुंडागर्दी कृषि अधिकारी ने हथियार लहराकर दरवाजे पर की फायरिंग, वीडियो वायरल पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल प्रखंड अंतर्गत...

Hazaribagh में एंबुलेंस का रिवर्स गियर फेल, जिंदगी से जूझती मासूम;...

Hazaribagh: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कहा डंके की चोट पर कहा जाता है कि दुरुस्त है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही...

Chaibasa IED Blast: सारंडा जंगल में विस्फोट, जवान घायल, रांची एयरलिफ्ट...

 चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, सर्च ऑपरेशन के दौरान जवान घायल, रांची एयरलिफ्ट की तैयारी, नक्सल विरोधी अभियान जारी।Chaibasa IED Blast चाईबासा:...

SP के एक्शन से मचा हड़कंप, सूखा नशा कारोबारी गिरफ्तार

सिवान : सिवान में बढ़ते अपराध और नशे के कारोबार को लेकर पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस...

RIMS NEET Coaching Update: गरीब छात्रों के लिए बड़ा फैसला, अब...

रिम्स ने NEET कोचिंग योजना में बड़ा बदलाव किया, अब झारखंड के सभी स्कूलों के गरीब छात्र कर सकेंगे आवेदन, सीनियर रेजिडेंट की सूची...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img