मिट्टी के टीले में दबकर 4 बच्चियों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

बक्सर : जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के सरेंजा गांव में मिट्टी के टीले में दबकर चार बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना सरेंजा राजकीय बुनियादी स्कूल के पास हुई, जहां बच्चियां मिट्टी खोदने के दौरान हादसे का शिकार हो गई। हादसा तब हुआ जब पांच बच्चियां मिट्टी के चूल्हे और घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोदने गई थी। मिट्टी का पुराना टीला अचानक भरभरा कर गिर गया और सभी बच्चियां उसके नीचे दब गई। आसपास मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। घायल बच्चियों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया।

मृतक और घायल बच्चियों की पहचान

इस घटना में मृत बच्चियों में सरेंजा गांव के श्याम नारायण की दो पुत्रियां 11 वर्षीय नयनतारा कुमारी और आठ वर्षीय शालिनी कुमारी, रमेश राम की छह वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी तथा टिंकू राम की 11 वर्षीय पुत्री संजू कुमारी शामिल है। घायल बच्ची करिश्मा जो 10 वर्ष की है और रामचंद्र की पुत्री है का इलाज चल रहा है। नयनतारा और शालिनी सगी बहनें थी।

यह भी देखें :

बच्चियों की दर्दनाक मौत – प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई 

घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रशासन ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मिट्टी का टीला काफी पुराना और असुरक्षित था, जिससे यह हादसा हुआ। राजपुर थाने के सरकारी नंबर पर हमारी बात रामेश्वर कुमार से हुई उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष के साथ पूरी पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े : Buxar : मांगें नहीं मानी जाएगी तो मानव बल करेंगे हड़ताल

धीरज कुमार की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में प्रकाशित समाचार...

पटना : मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में प्रकाशित समाचार में योजना के क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं अनुरक्षण व्यवस्था से संबंधित तथ्यों...

Bermo Muharram News: चंद्रपुरा में मोहर्रम का अनोखा नजारा, अखाड़ों के...

Bermo Muharram News: बोकारो ज़िले के बेरमो इलाके में शनिवार को मुहर्रम का त्योहार शांति और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। चंद्रपुरा, पिपराडीह,...

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशा विरोधी अभियान का समापन, मानव श्रृंखला...

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशीले पदार्थों के सेवन के बुरे असर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पूरे राज्य में चलाए जा रहे अभियान...