Advertisment

घर-घर जाकर अक्षत देकर राम भक्तों को किया आमंत्रित, निकली कलश यात्रा

गया : गया में मंगलवार को गया के प्रसिद्ध समाजसेवी शिव कैलाश डालमिया 22 जनवरी अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में गया जी से हिस्सा लेने जा रहे समाजसेवी शिव कैलाश डालमिया और प्रमोद कुमार भदानी के नेतृत्व में अयोध्या से पूजित अक्षत लोगों को भेंट कर आमंत्रित करने के लिए आग्रह किया गया। श्री रामनवमी पूजा समिति केंद्रीय कमेटी की ओर से इसकी शुरुआत बैंक रोड स्थित डालमिया सदन से हुई। इस दौरान धामी टोला, डॉ. वजीर अली रोड, टिकारी रोड,दवा मंडी, फतेह बहादुर शिवाला रोड, आजाद पार्क, जीबी रोड, गोल पत्थर मोड़, कोतवाली चौक, केपी रोड में प्रतिष्ठानों एवं घर-घर जाकर राम भक्तों को आमंत्रित किया तथा भक्तों से आग्रह किया की अगामी 22 जनवरी को पूर्वाहन 11:00 से 12:00 तक मंदिरों में पूजा के साथ शाम के वक्त अपने घरों में दिवाली मनाये।

वहीं श्री रामचरितमानस नवाहन पारायण यज्ञ समिति के अध्यक्ष समाजसेवी शिव कैलाश डालमिया उर्फ मुन्ना बाबू डालमिया ने कहा कि हम सबको सौभाग्य मिला है, कि प्रभु श्रीराम के मंदिर का निर्माण देखें, क्योंकि सैकड़ों साल तक प्रभु श्रीराम टेंट में विराजमान थे। प्रभु श्रीराम से करोड़ों हिंदुओं का आस्था जुड़ा है। ऐसे में कोर्ट के निर्णय के बाद एक भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसके भव्य मंदिर निर्माण के पश्चात प्राण प्रतिष्ठा समारोह है, तो लोगों को निमंत्रित कर रहे है और आग्रह कर रहे है कि आप सभी अपने घरों में दीपावली उत्सव का आयोजन करें।

चर्चित व्यवसायी प्रमोद कुमार भदानी ने कहा कि मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझता हूं कि मुझे प्राण- प्रतिष्ठा समारोह में जाने का मौका मिल रहा है। उन्होंने गया शहर के सनातन धर्मावलंबियों से राम लला के मंदिर बनने की खुशी में दीपावली जैसा उत्सव मनाने का आह्वान किया। इस दौरान शामिल लोगों ने उत्साह के साथ जय श्री राम, जय हनुमान के नारे लगाएं ।इस अवसर पर भाजपा नेता क्षितिज मोहन सिंह, साकेत झा, ओमप्रकाश सिंह, मणिलाल बारिक, चंदन भदानी, पंकज लोहानी, शशि चौरसिया, रोहित कुमार, नीरज बरनवाल, कमल लाल बारिक और शिवा पांडे सहित कई अन्य लोग शामिल थे।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Lakhisarai Ashok Dham Stampede: मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये...

 लखीसराय के अशोकधाम में भगदड़ जैसी स्थिति में 7 श्रद्धालुओं की मौत के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने मृतकों के आश्रितों को 4 लाख...

Lakhisarai Ashok Dham Stampede: भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत, दो...

 बिहार के लखीसराय अशोकधाम मंदिर में भगदड़ से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दो ट्रेनों के एक साथ ठहराव और बिजली पोल गिरने...

JMM Protest: खनिज कानून 2026 के विरोध में JMM की बैठक...

खान एवं खनिज कानून 2026 के विरोध में झामुमो की रांची में बैठक होगी। पार्टी आंदोलन की रणनीति तय करेगी और 20 अगस्त को...