गायब बच्ची का शव 9 दिनों बाद घर के सामने नाले से बरामद

दरभंगा : दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बालूघाट मुहल्ले ने नौ दिनों पहले गायब हुई एक वर्ष की नवजात बच्ची का घर के सामने स्थित नाले से बरामद हुआ है। नाले से शव बरामद होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते पूरे मुहल्ले के लोग जमा हो गए।

बता दें कि इस बच्ची के गायब होने की सूचना पिता चंदन यादव ने विश्वविद्यालय थाना में आवेदन देकर मधुबनी जिला के झंझारपुर के रहने वाले कपिलदेव प्रसाद और मुहल्ले की ही रहने वाली अनिता देवी पर शक जताते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शव मिलने के बाद परिजनों ने थाना की पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

घटना के संबंध में बच्ची के पिता चंदन यादव ने बताया कि पुलिस को हमने बच्ची के गायब होने की सूचना देते हुए दो लोगों पर संदेह जताया था । लेकिन पुलिस ने इस मामले में पिछले नौ दिनों में कोई कार्रवाई नहीं की है। अगर कार्रवाई की होती तो मेरी बेटी की जान नही जाती। उन्होंने जिस नाले से बच्ची का शव बरामद हुआ वह उनके घर के सामने है और नाला प्रतिदिन नगर निगम।के सफाई कर्मियों के द्वारा साफ किया जाता है पिछले आठ दिनों में शव नहीं मिला और सुबह जब नाले की सफाई की जा रही तो सफाईकर्मियों को बच्ची के शव पर नजर पड़ी। शव को देखने से लगता है बच्ची की कही अन्यत्र हत्या कर शव को मेरे घर के सामने नाले में फेंक दिया गया है।

इस संबंध में विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि कपिल शर्मा अपने ससुराल थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर है जहां वह अनिता शर्मा से मिलने आया करता था। मुहल्ले के लोगों का कहना है कि अनिता शर्मा के पति के साथ कारोबार के संबंध बातचीत हुआ करता था। इस दौरान चंदन यादव ने अनिता शर्मा का कपिल प्रसाद का कुछ गलत संबंध होने का संदेह होने के कारण उसकी पिटाई कर दी थी।इसी आधार पर उसने अनिता शर्मा और कपिल प्रसाद पर बच्ची की हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में सिटी एसपी सागर कुमार ने कहा है की एक जनवरी से गायब हुई बच्ची का शव नाले से बरामद होने के मामले में दोनों आरोपी के मोबाइल लोकेशन की जांच की जा रही है। साथ इस मामले में तकनीकी अनुसंधान के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है। जांच में आरोप सही पाया गया तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रवि झा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...