रोजगार मेला में युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण, 131 युवा चयनित

commercial advertisement
Ad

पटना : पटना जिला के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें कौशल विकास से जोड़ने के उद्देश्य से एक विशेष रोजगार मेला का आयोजन किया गया। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय की तरफ से शुक्रवार को शहर के दीघा स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एक दिवसीय इस रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। इस रोजगार शिविर में पटना जिला से विभिन्न नियोजकों के स्तर से कुल 405 युवाओं से बायोडाटा प्राप्त किया गया, जिसमें कुल 131 अभ्यर्थियों को प्रथम स्तर पर चयनित कर लिया गया है।

रोजगार मेले में युवाओं को रोजगार के अवसर के अतिरिक्त विभिन्न सरकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई

इस रोजगार मेले में युवाओं को रोजगार के अवसर के अतिरिक्त विभिन्न सरकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई। यहां एनसीएस (राष्ट्रीय करियर सेवा) पोर्टल पर निबंधन, टूल किट एवं स्टडी किट से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। मेले में भाग लेने वाले युवाओं के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई थी, ताकि रोजगार की तलाश कर रहे अधिक से अधिक युवाओं को इसका लाभ प्राप्त हो सके।

ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू से युवाओं का हो रहा चयन

एक दिवसीय रोजगार इस शिविर का आयोजन शुक्रवार को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक किया गया। इस मेले का विधिवत उद्घाटन अवर प्रादेशिक नियोजनालय की उप निदेशक अमृता कुमारी, सहायक निदेशक अंकित राज, नियोजन पदाधिकारी अनिश तिवारी एवं आईटीआई, दीघा के उप प्राचार्य द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

रोजगार मेले में आधा दर्जन निजी क्षेत्र के नियोजकों ने भाग लिया

रोजगार मेले में आधा दर्जन निजी क्षेत्र के नियोजकों ने भाग लिया। जिसमें पटना के युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं। जिन प्रतिष्ठित नियोजकों ने इस मेले में भाग लिया, उनमें स्टार बक, फ्लिपकार्ट, मदरसन सुमी प्राइवेट लिमिटेड सहित कई अन्य राज्यस्तरीय कंपनियां शामिल थी। इन कंपनियों ने उत्पादन, लॉजिस्टिक्स, सेल्स, मैन्युफैक्चरिंग एवं अन्य तकनीकी व गैर-तकनीकी क्षेत्रों के लिए युवाओं का चयन किया है। युवाओं के चयन के लिए कंपनियों द्वारा निर्धारित मापदंडों के आधार पर ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू की भी व्यवस्था की गई थी।

यह भी पढ़े : नृत्य, गायन व वादन की शिक्षा के लिए भारतीय नृत्य कला मंदिर में एडमिशन शुरू

Latest

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...
Kumar Gaurav Singh
Kumar Gaurav Singhhttps://22scope.com/
कुमार गौरव सिंह (Kumar Gaurav Singh)पद: वरिष्ठ संपादक (Senior Editor) एवं पत्रकार, 22Scope Newsस्थान: पटना, बिहारपरिचय (Professional Bio) कुमार गौरव सिंह हिंदी पत्रकारिता जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। पिछले 15 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय कुमार गौरव वर्तमान में 22Scope News में बतौर संपादक (Editor) अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। पटना को अपना कार्यक्षेत्र बनाकर उन्होंने बिहार की राजनीति, सामाजिक बदलावों और जन-सरोकार के मुद्दों को बहुत करीब से देखा और कलमबद्ध किया है।पत्रकारिता का सफर (Experience) डेढ़ दशक लंबे अपने करियर में कुमार गौरव ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया के विभिन्न आयामों में काम किया है। उनकी विशेषज्ञता राजनीतिक विश्लेषण (Political Analysis) और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म (Investigative Journalism) में है। बिहार की जटिल राजनीति को सरल भाषा में आम जनता तक पहुँचाना उनकी सबसे बड़ी खूबी है।विशेषज्ञता और कौशल (Expertise) संपादकीय नेतृत्व: 22Scope की संपादकीय टीम का मार्गदर्शन और खबरों की सत्यता सुनिश्चित करना।क्षेत्रीय पकड़: मगध और भोजपुरी बेल्ट की सांस्कृतिक और राजनीतिक समझ।तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग: भ्रामक खबरों के दौर में केवल प्रमाणित और निष्पक्ष डेटा पर आधारित लेख लिखना।कुमार गौरव का संदेश "पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी है। 22Scope के माध्यम से मेरा प्रयास है कि हम बिहार और झारखंड के हर कोने की उस आवाज को मंच दें, जो अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में दब जाती है। निष्पक्षता ही हमारी शक्ति है।"
spot_imgspot_img

Bihar NEET Protest : राजधानी पटना सहित बिहार के हर जिले में दिखा बंद का असर, विपक्षी पार्टियों ने किया समर्थन

पटना : राज्य के विभिन्न जिलों में होते ऊग्र प्रदर्शन के बीच आज यानी 25 जुलाई को बिहार बंद का आह्वान किया गया है।...

JDU ने कहा- बांकीपुर में धनकुबेर नहीं गरीब कार्यकर्ता को चुनेगी जनता, परिणाम आना बाकी जीत तय

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार, पार्टी विधायक विनय कुमार चौधरी, पार्टी विधायक विजय सिंह निषाद,...

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रत्येक पंचायत में विशेष अभियान चलाकर होगी खेल प्रतिभा की खोज, बिहार के खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय मंच

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज ऊर्जा ऑडिटोरियम राजवंशीनगर पटना में खेल विभाग द्वारा आयोजित बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 'मेडल लाओ नौकरी...