INDvsAFG : यशस्वी और शिवम ने खेली ताबड़तोड़ पारी, भारतीय टीम 2-0 से आगे

इंदौर : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। कल यानी 14 जनवरी को भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम ने कल टॉस जीता पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 172 रन पर ऑलआलट हो गई। वहीं जवाब में भारतीय टीम ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 15.4 ओवर 173 रन बनाकर मैच छह विकेट से जीत लिया। वहीं तीन मैचों की सीरीज में भारत 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

भारत की तरफ से ओपनर यशस्वी जायसवाल ताबड़तोड़ 68 रन की पारी खेली। जबकि कप्तान रोहित शर्मा फिर एक बार शून्य पर आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली ने 29 रन की पारी खेली। अंत में ऑलराउंडर शिवम दुबे ने पिछले मैच की तरह शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 63 रन बनाए जबकि गेंदबाजी में एक विकेट लिए। वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह (32/3), रवि विश्नोई (39/2) और अक्षर पटेल (17/2) ने शानदार गेंदबाजी की। अक्षर पटेल को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Kadma Firing Case: पुरानी रंजिश बनी गोलीकांड की वजह? कदमा केस...

Kadma Firing Case: पुलिस ने जमशेदपुर के कदमा पुलिस स्टेशन इलाके के रामजन्म नगर में हुई संजय टांडी की गोलीबारी की घटना को सुलझा...

Baghmara BJP Membership Drive: ढुलू महतो के कार्यक्रम में बड़ा सियासी...

Baghmara BJP Membership Drive: बाघमारा के बसंती चौक पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 'कार्यकर्ता मिलन' और सम्मान समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में...

Jamshedpur Snake Rescue: कोबरा, करैत और धामिन… एक साथ 35 सांपों...

Jamshedpur Snake Rescue: जमशेदपुर के अलग-अलग इलाकों से बचाए गए लगभग 35 ज़हरीले और बिना ज़हर वाले सांपों को डालमा इलाके के जंगलों में...