भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैच में पहली बार हराया

मुंबईः भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने इकलौते मैच में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हरा दिया है।

टीम इंडिया 4 22Scope News

टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया पर यह पहली जीत है। मालूम हो कि 1977 से अब तक टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल 11 टेस्ट मैच खेले गए हैं जिसने ऑस्ट्रेलिया ने चार मैच जीते हैं जबकि 6 मैच ड्रॉ रहा।

भारत ने पहली पारी में 406 रन बनाएं

भारत ने पहली पारी में 406 रन बनाएं। टीम के चार बल्लेबाजों ने पारी में अर्धशतक जमाया। टीम के लिए दीप्ति शर्मा ने 78 रन, जेमिमा रोड्रिग्स ने 73 रन, स्मृति मंधाना ने 74 रन और ऋचा घोष ने 52 रन बनाए।

टीम इंडिया 2 22Scope News

ये भी पढ़ें- सऊदी अरब में फंसे झारखंड के 45 मजदूर, विडियो जारी कर सरकार से लगाई गुहार 

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम पहली पारी में 219 रनों पर सिमट गई। इसके साथ ही भारतीय टीम को पहली पारी में 187 रनों पर सिमट गई। पूजा वस्त्राकर ने 4 विकेट चटकाए वहीं स्नेहा राणा ने 3 विकेट लिए।

दो विकेट खोकर हासिल किया 75 रनों का लक्ष्य

जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरी पारी में 261 रन बनाए। स्नेहा राणा ने दूसरी पारी में 4 विकेट चटकाए। भारतीय टीम को 75 रनों का लक्ष्य मिला जिसे टीम ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। दूसरी पारी में स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए।

इस मैच में स्नेहा राणा को प्लेयर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। स्नेहा ने मैच में कुल 7 विकेट लिया। जिसमें पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 4 विकेट चटकाए।

 

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...