अपराध की योजना फेल, पकड़े गए 3 शातिर

गोपालगंज : गोपालगंज पुलिस ने अपराध की योजना बनाते समय जहा तीन अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया हैl वहीं इन अपराधियों के पास से दो देसी कट्टा, 18 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार तीनों अपराधी रितिक कुमार, रोहित कुमार और आदित्य कुमार सीवान जिले के रहने वाले हैं।

एसपी सवर्ण प्रभात ने बताया कि कुछ दिन पहले गोपालगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ कुख्यात अपराधी हथुआ अनुमंडल में बैंक लूटने की योजना बना रहे है। इन सभी अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए हथुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी। यह टीम कई दिनों से काम कर रही थी। रविवार को गठित टीम ने अपराध की योजना बनाते तीन अपराधियों को दो देशी कट्टा और 18 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार अपराधियों में रितिक कुमार के ऊपर बड़हरिया थाना में रंगदारी और लूट सहित कई मामले दर्ज है। रोहित और आदित्य दोनों अपराधी कुख्यात गोलू सिंह गैंग के सक्रिय सदस्य है। दोनों के ऊपर सीवान के जमो थाना में आपराधिक इतिहास है। इन अपराधियों के गिरफ्तारी से अपराध में कमी आएगी।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand High Court: पत्नी की गवाही सिर्फ FIR नहीं होने से...

झारखंड हाईकोर्ट ने तलाक मामले में अहम फैसला सुनाते हुए फैमिली कोर्ट का आदेश रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज नहीं...

JPSC Exam Cancellation Case: झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित;...

 झारखंड हाईकोर्ट में जेपीएससी सिविल सेवा, सीडीपीओ और फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा रद्द करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई पूरी...

Cricket News: झारखंड के कुमार कुशाग्र की India A टीम में...

जमशेदपुर के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है। चोटिल ऋषभ पंत की जगह...