अपराध की योजना फेल, 4 अंतरराज्यीय अपराधी गिरफ्तार

गोपालगंज : गोपालगंज पुलिस ने अपराध की योजना बनाते जहां चार अंतरराज्यीय अपराधी को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस, एक पिस्टल मैगजीन, तीन मोबाइल और एक चोरी का कार भी बरामद किया हैं। यह कार्रवाई थावे पुलिस ने थावे दुर्गा मंदिर के समीप की गई है। गिरफ्तार अपराधी आजाद और अनस यूपी के मुजफ्फरनगर के रहने वाले है। जबकि रोहिय दिल्ली के मंगोलपुरी और जयप्रकाश छपरा का निवासी है।

गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि थावे पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चार अंतरराज्य अपराधी को गिरफ्तार किया है। दो अपराधी यूपी के मुजफ्फरनगर नगर के रहने वाले है। एक दिल्ली और एक छपरा का निवासी है। इस लुटेरा गैंग अमजद राजस्थान में भी ज्वेलरी शॉप में बड़े पैमाने पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। जहां से इस गैंग ने डेढ़ करोड़ के ज्वैलरी लूट लिए थे।

बता दें कि सभी अपराधी सीवान की तरफ से आ रहे हैं। थावे में वाहन जांच के दौरान जब कार की जब तलाशी ली गई तो कार के गियर बॉक्स में अवैध देसी पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस और शटर को तोड़ने वाला उपकरण छुपा कर रखे हुए थे। सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है। इन अपराधियों के निशानदेही पर बाकी अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Illegal Tree Cutting Tundi: टुंडी के नेमोरी जंगल में रातों-रात कट...

Illegal Tree Cutting Tundi: धनबाद जिले के टुंडी ब्लॉक में स्थित नेमोरी जंगल में गैर-कानूनी तरीके से पेड़ काटने का मामला सामने आया है।...

Patna Railway Fire: राजेंद्र नगर रेलवे कॉम्प्लेक्स में सुबह 4 बजे...

Patna Railway Fire: बिहार की राजधानी पटना में राजेंद्र नगर स्टेशन के पास रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच...

Koderma Wife Murder Case: नेपाल भागने से पहले पकड़ा गया पति!...

Koderma Wife Murder Case: झारखंड के कोडरमा ज़िले में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत के बाद एक अहम जानकारी सामने आई है। एक...