पटना : राबड़ी आवास पर आज चूड़ा दही का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, ललन सिंह, संजय झा, विजय कुमार चौधरी सहित कई नेता इस भोज कार्यक्रम में शिरकत की। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी पहले से ही मौजूद थे। वहीं तेजस्वी यादव अतिथियों को अंदर क्रायक्रम में ले जा रहे थे।
इसके बाद तेजस्वी यादव मीडिया को संबोधित किया। मीडिया ने सवाल किया कि खरमास खत्म हो गई है कयास लगाए जा रहे थे कि खरमास के बाद सरकार गिर जाएगी। अब उस पर विराम लगाती नजर दिख रही है। तेजस्वी यादव मीडिया के सामने आकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। साथी ही साथ कहा कि जो कयास लगाए जा रहे थे वह फालतू की बात है इस पर ध्यान देने की बात है ही नहीं हैं।
वहीं आगे उन्होंने सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि आप लोगों को पता है कि सीट शेयरिंग कब होगा, कहां होगा इस पर बात करनी इतनी जरूरत नहीं है। तेजस्वी यादव ने देशवासियों को नववर्ष की शुभकामना दी है। बड़ी खुशी की बात है इस ठंड में भी हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। सब लोगों का हम लोगों ने स्वागत किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित मंत्रीमंडल के लोग आए, उनका भी स्वागत किया गया। खुशियां बांटी जाती अच्छा लगता है।
महागठबंधन में खटपट पर तेजस्वी ने कहा कि ये सब बेकार की बातें हैं। बार-बार यह बात आ जाती है बार-बार हम सफाई क्यों दें। जो बात धरातल पर उतर नहीं रही है उस पर ध्यान देने की जरूरत है। जब से महागठबंधन बना है तब से भारतीय जनता पार्टी परेशान है। जिस तरीके से नौकरियां मिल रही है, जातीय गणना की गई, सभी का मानदेय बढ़ा दिया गया। बिहार में इन्वेस्ट होना शुरू हो गया है, उन लोगों में डर है। कोई कुछ कहे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।
विवेक रंजन की रिपोर्ट







