हिरासत में मौत से बवाल, पुलिस पर हत्या का आरोप, सड़क जाम कर फूटा गुस्सा

कटिहार : कटिहार पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी निवासी राकेश कुमार यादव को दो अप्रैल की रात मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में हिरासत में लिया गया था। परिजनों का आरोप है कि जिस व्यक्ति की बाइक चोरी हुई थी, उसने पहचान के दौरान राकेश को नहीं पहचाना, इसके बावजूद पुलिस ने उसे नहीं छोड़ा।

थाने में उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई – परिजन

परिजन का आरोप है कि थाने में उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। आज सुबह पुलिस ने परिजनों को उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी, लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने फलका-कुर्सेला स्टेट हाईवे को जामकर जमकर हंगामा किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

Katihar Maut 1 22Scope News

तत्काल प्रभाव से फलका थाना प्रभारी और इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर सस्पेंड – SP शिखर चौधरी

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी शिखर चौधरी ने तत्काल प्रभाव से फलका थाना प्रभारी रवि कुमार राय और इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर कुंदन पटेल को सस्पेंड कर दिया है और पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं घटनास्थल पर पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है। साथ ही मौके पर कटिहार एसडीपीओ-2 रंजन कुमार सिंह मौके पर मौजूद हैं और परिजन को समझाने में जुटे हुए हैं।

Katihar Maut 22Scope News

यह भी पढ़े : मोतिहारी जहरीली शराबकांड : अलर्ट मोड में प्रशासन, गांव-गांव मेडिकल कैंप व सघन सर्वे

रतन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...