सोनारडीह भू-धंसान के बाद Saryu Roy का बड़ा बयान, हेमंत सोरेन को कांग्रेस-भाजपा से अलग सरकार बनाने का दिया ऑफर

Dhanbad: धनबाद के सोनारडीह ओपी स्थित टांडाबस्ती में हुए भू-धसान की दर्दनाक घटना के बाद शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy पीड़ितों का हालचाल लेने घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, बल्कि राज्य की सियासत को लेकर भी बड़ा बयान दे दिया।

सरयू राय ने पीड़ितों की समस्याएं सुनीं

घटनास्थल पर पहुंचकर Saryu Roy ने पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और प्रशासन से त्वरित राहत एवं पुनर्वास की मांग की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने असम चुनाव को लेकर कांग्रेस और जेएमएम के बीच चल रही खींचतान पर खुलकर प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में कांग्रेस ने जेएमएम को हिस्सेदारी नहीं दी और अब असम चुनाव में भी यही स्थिति बन रही है। उनके मुताबिक, जहां गठबंधन की गुंजाइश होती है, वही कांग्रेस अपने सहयोगियों को हिस्सेदारी देती है, ताकि गठबंधन से सरकार बची रहे।

Saryu Roy ने दिया हेमंत सोरेन को ऑफर

सरयू राय ने आगे बड़ा राजनीतिक संकेत देते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस और भाजपा से अलग नई सरकार बनाने का ऑफर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात को देखते हुए ऐसी सरकार बन सकती है और वे खुद इसका समर्थन करने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा- “हेमंत सोरेन चाहें तो बिना कांग्रेस और भाजपा के सरकार बना सकते हैं। हम जैसे कुछ विधायक उन्हें बिना शर्त समर्थन देंगे।” इस दौरान सरयू राय ने बिना कांग्रेस-भाजपा से गठबंधन किए झारखंड में सरकार बनाने को लेकर जादुई आंकड़ा भी हेमंत सोरेन को बता दिया। हां उन्होंने यह जरूर कहा कि यह सरकार थोड़ी अस्थिर होगी, लेकिन इसे स्थिर करने के लिए मैं इस सरकार को अपना समर्थन दे दूंगा।

उन्होंने यह भी कहा कि असम चुनाव के बाद हवा का रुख क्या होगा, यह कहना मुश्किल है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस और जेएमएम के बीच चल रही बयानबाजी को लेकर भी सवाल उठाए।

क्या हेमंत सोरेन इस ऑफर पर कोई कदम उठाएंगे?

Saryu Roy ने कहा कि चुनाव के बाद यही दल फिर साथ आकर मतभेद खत्म होने की बात करेंगे, लेकिन वर्तमान बयानबाजी से गठबंधन की विश्वसनीयता पर असर पड़ रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि असम चुनाव के बाद राजनीतिक समीकरण किस दिशा में जाते हैं और क्या हेमंत सोरेन इस ऑफर पर कोई कदम उठाते हैं या नहीं।

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...