Breaking: हजारीबाग के कोल व्यवसाई इजहार अंसारी के घर एक बार फिर पहुंची ईडी की टीम

6 महीने पहले ही ईडी ने किया था घर पे रेड , बरामत हुए थे करोड़ों रुपए तथा दस्तावेज

झारखंड के जाने-माने कोल व्यवसाई इजहार अंसारी के पेलावल स्थित आवास में ईडी ने छापेमारी की है .लगभग सुबह 6:30 बजे ईडी की टीम ने उनके घर पर दस्तक दिया है .इस दौरान सीआरपीएफ ने पूरे घर को सुरक्षा घेरा में ले लिया है.बताया जाता है कि कोल लिंकेज से जुड़ा हुआ यह छापेमारी है.इजहार अंसारी पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी कंपनियों के नाम पर कोयला कंपनियों से रियायती दर पर कोयला उठाया और उसे खुले बाजार में बेच दिया.

2 7 22Scope News

हजारीबाग के कोल व्यवसाई इजहार अंसारी के घर एक बार फिर पहुंची ईडी की टीम

इसके पहले भी ईडी ने उनके घर में छापेमारी कर चुकी है और उन्हें रांची कार्यालय में सम्मन भी किया गया है. पिछले तीन मार्च को छापेमारी के दौरान तीन करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की थी. पिछले साल 22 जून को ईडी ने रांची दफ्तर में बुलाकर घंटे उनसे पूछताछ की थी. उनके घर से करोड़ों रुपया और विभिन्न कंपनियों के दस्तावेज बरामद किए गए थे उनके बारे में भी विस्तृत जानकारी ली गई थी.

3 2 22Scope News

एक बार फिर लगभग 6 माह बाद ईडी ने उनके घर में दबिश दी है. 10 सदस्य टीम दो इनोवा गाड़ी से उनके घर पर छापेमारी करने पहुंची है. पिछले छापेमारी के दौरान नोट गिनने की मशीन भी यूनियन बैंक से मंगाया गया था. लगभग 2 दिनों तक छापेमारी चली थी और इसके बाद भी ईडी के पदाधिकारी ने इस छापेमारी के बारे में जानकारी नहीं दिया था.
व्यवसाई इजहार अंसारी कहकशां ग्रुप आफ कंपनीज सहित कई शेल कंपनियों के संचालक रहे हैं.

 

ईडी कार्यालय पहुंचे हजारीबाग के कोयला कारोबारी इजहार अंसारी

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...