पूर्व मंत्री के अनुज विकास कुमार ने BPSC में पाई सफलता

बाढ़ : 68वीं BPSC फाइनल रिजल्ट – बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सोमवार की देर रात 68वीं का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। बीपीएससी की 68वीं परीक्षा में शिव की नगरी शिवनार के विकास कुमार ने भी सफलता का परचम लहराया है। पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय कुमार सिंह के अनुज विकास कुमार की इस सफलता से पूरे इलाके में खुशी का माहौल कायम हो गया है। खासकर पूर्व कानून मंत्री के घर पर बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। विकास कुमार को यह सफलता दूसरी बार की परीक्षा में मिली है।

बता दें कि विकास कुमार को इस परीक्षा में 252वां रैंक प्राप्त हुआ है। इस सफलता के बाद विकास कुमार का सपना संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर देश सेवा करने का लक्ष्य है। विकास के पिता वीरेंद्र शर्मा भी बिहार सरकार की सेवा से अवकाश ग्रहण कर चुके हैं और अब इनका पुत्र बिहार की जनता की सेवा करने को आतुर है। अपने भाई की सफलता पर पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय कुमार सिंह ने भोलेनाथ का आभार जताया है।

विकास कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Dhanbad Railway Job Scam: DRM कार्यालय का कर्मचारी बनकर युवाओं से...

Dhanbad Railway Job Scam: झारखंड के धनबाद ज़िले में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है।...

धनबाद: निरसा में चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, 80...

धनबाद: निरसा में चापापुर ओपन कास्ट प्रोजेक्ट (OCP) में लगातार हो रही ब्लास्टिंग के कारण गोपालगंज को बेनागोरिया से जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क का...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात ऑटो की टक्कर से बाइक...

हजारीबाग: चौपारण थाना क्षेत्र के सियारकोनी में NH-19 पर CM होटल के पास एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर...