दोस्ती में खूनी खेल, पैसे के विवाद में दोस्त ने अपने दोस्त का किया अपहरण

नौबतपुर : पटना जिले के नौबतपुर थाना इलाके में अपहरण के बाद दोस्त ने अपने दोस्त की हत्या कर शव को दफना दिया। जहां पुलिस ने इस घटना का खुलासा किया है। मिली जानकारी के अनुसार नौबतपुर थानाक्षेत्र के परसा बाजार निवासी मंटू कुमार उर्फ कुणाल कुमार शर्मा की पत्नी मुन्नी देवी ने अपने पुत्र अभिषेक उर्फ छोटू के अपहरण को लेकर बीते 11 जनवरी को नौबतपुर थाने में अपहरण का आरोप लगाते हुए उसके साथी अजीत कुमार के विरोध मामला दर्ज कराया था। जहां पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी अजीत कुमार को हिरासत में लिया।

बता दें कि हिरासत में लेने के बाद पुलिस आरोपी अजीत कुमार से घटना को लेकर काफी पूछताछ किया दबाव देने के बाद पूरे मामले का खुलासा उसके साथ ही अजीत कुमार ने कर दिया। जहां अजीत कुमार ने बताया कि बीते छह जनवरी को अभिषेक उर्फ छोटू को अपने बाइक पर बैठकर नौबतपुर के नगवा गांव लाया था। जहां हम और अपने साथियों के साथ मिलकर जिसमें चीकू कुमार, सिंकु कुमार, अमित उर्फ डॉन, चिन्ता कुमार, साधु पासवान मिलकर अभिषेक और छोटू की हत्या कर दिया। हत्या के बाद बगीचे के बगल के पोखर में शव को फेंक दिया। लेकिन 11 जनवरी को पता चला कि शव पोखर से बाहर आ गया है। फिर 12 तारीख को हम सभी मिलकर शव को पानी के पोखर के बगल के बगीचा में मिट्टी गड्ढा खोकर शव को गाड़ दिया।

फिलहाल पुलिस घटना में शामिल अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है। इधर, अपहरण हुए अभिषेक उर्फ छोटू की हत्या और शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और सभी साक्ष्य को इकट्ठा कर पटना एम्स ले गई। साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया है।

वहीं पूरे मामले पर फुलवारी एएसपी विक्रम सिहाग ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि पैसे की लेनदेन को लेकर ही दोस्तों ने मिलकर अपहरण हुए अभिषेक उर्फ छोटू की हत्या कर शव को मिट्टी में गाड़ दिया था। जहां बीते 11 जनवरी को नौबतपुर थाने में अपहरण का मामला दर्ज हुआ। जहां आरोप उसके साथी अजीत कुमार के ऊपर लगा था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अजीत कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की उसके निशानदेही पर आज शव को पुलिस ने बरामद किया है। मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में पोखर के किनारे से मिट्टी से शव को निकला गया। फिलहाल एफएसएल की टीम जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स में शव को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा। हालांकि प्रथम दृष्टया हत्या का कारण दोस्तों के बीच मारपीट और पैसे की लेनदेन को लेकर घटना सामने आई है।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Airfare Hike Ranchi: खाड़ी युद्ध का असर, हवाई किराया 35% महंगा,...

रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के हवाई किराए में 35% तक बढ़ोतरी। कम यात्रियों से फ्लाइट संचालन प्रभावित।Airfare Hike Ranchi रांची: खाड़ी...

Jharkhand Jobs Crisis: JPSC PT और Civil Court Interview एक ही...

 झारखंड में JPSC PT और सिविल कोर्ट क्लर्क इंटरव्यू 19 अप्रैल को एक साथ होने से अभ्यर्थियों में असमंजस, तिथि बदलने की मांग तेज।Jharkhand...

Jharkhand Weather Alert: Ranchi समेत 14 जिलों में बारिश और आंधी...

 रांची सहित झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट। 6 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिन मौसम रहेगा...

Jharkhand Panchayat Election 2027 Update: OBC Reservation लागू, पहली बार पंचायत...

 झारखंड पंचायत चुनाव 2027 में पहली बार OBC आरक्षण लागू होगा। ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया के बाद सीटों का निर्धारण, जानें पूरी योजना।Jharkhand Panchayat Election...

Jharkhand Board Result 2026 Update: अप्रैल में मैट्रिक-इंटर रिजल्ट की तैयारी...

 झारखंड बोर्ड 2026 के मैट्रिक और इंटर परीक्षा परिणाम अप्रैल में जारी हो सकते हैं। मूल्यांकन अंतिम चरण में, जानें पूरी अपडेट।Jharkhand Board Result...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img