सीके नायडू अंडर-23 मैच में रॉबिन मिंज ने जड़ा दोहरा शतक, झारखंड का पलड़ा भारी

Ranchi: झारखंड और ओडिशा के बीच सीके नायडू अंडर-23 मैच चल रहा है। इसमें झारखंड की ओर से रॉबिन मिंज ने जबरदस्त पारी खेलते हुए दोहरा शतक जड़ा है। उन्होंने 199 गेंदों पर 23 चौके और 9 छक्के जड़ते हुए 201 रन बनाए हैं।

इसस पहले कल रॉबिन मिंज ने 19 चौके 9 छक्के जड़ते हुए 162 गेंदों पर 171 रनों की पारी खेली थी। उनकी बैटिंग के सामने ओडिशा के गेंदबाज घुटने टेकते दिखे। इस मैच में अभी तक झारखंड का पलड़ा भारी है। झारखंड ने ओडिशा के 168 रनों के जवाब में 487 रन बनाकर पारी घोषित कर दिया है। अब मैच का अंतिम दिन कल खेला जाएगा।

रॉबिन मिंज का जन्म 13 सितंबर 2001 को झारखंड के आदिवासी बहुल जिला गुमला में हुआ था। वे घरेलू क्रिकेट में झारखंड के लिए खेलते हैं। वे बाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ विकेटकीपर भी हैं। उन्होंने अंडर-19 और अंडर-25 में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व किया है। वहीं आईपीएल 2024 के लिए गुजरात टाइटंस ने उन्हें 3.60 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

रॉबिन को बचपन से ही क्रिकेट में रुचि थी। उन्होंने अपने आदर्श महेंद्र सिंह धोनी से प्रेरित होकर क्रिकेट खेलना शुरू किया था। वे जब आठ साल के थे, तभी से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। शुरुआत में वे जलावल की लकड़ी के बैट से क्रिकेट खेला करते थे। रॉबिन का क्रिकेट के प्रति समर्पण देखकर उनके पिता ने ही उसे रांची के नामकुम में प्रशिक्षण दिलाने का फैसला किया। उनके पिता फ्रांसिस जेवियर मिंज भारतीय सेना में थे।

Vaishali Boat Accident: वैशाली में नाव पलटने से 13 बच्चों की...

 बिहार के वैशाली के राघोपुर में जर्जर नाव पलटने से 13 बच्चों की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...