झारखंड के रॉबिन मिंज की तूफानी पारी, ग्राउंड में चौके-छक्के की हुई बारिश

Ranchi: झारखंड और ओडिशा के बीच सीके नायडू अंडर-23 मैच चल रहा है। इसमें झारखंड की ओर से रॉबिन मिंज ने तूफानी पारी खेली है। उन्होंने 19 चौके 9 छक्के जड़ते हुए 162 गेंदों पर 171 रनों की पारी खेली है। उनकी बैटिंग के सामने ओडिशा के गेंदबाज घुटने टेकते दिखे।

रॉबिन मिंज का जन्म 13 सितंबर 2001 को झारखंड के आदिवासी बहुल जिला गुमला में हुआ था। वे घरेलू क्रिकेट में झारखंड के लिए खेलते हैं। वे बाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ विकेटकीपर भी हैं। उन्होंने अंडर-19 और अंडर-25 में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व किया है। वहीं आईपीएल 2024 के लिए गुजरात टाइटंस ने उन्हें 3.60 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

रॉबिन को बचपन से ही क्रिकेट में रुचि थी। उन्होंने अपने आदर्श महेंद्र सिंह धोनी से प्रेरित होकर क्रिकेट खेलना शुरू किया था। वे जब आठ साल के थे, तभी से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। शुरुआत में वे जलावल की लकड़ी के बैट से क्रिकेट खेला करते थे। रॉबिन का क्रिकेट के प्रति समर्पण देखकर उनके पिता ने ही उसे रांची के नामकुम में प्रशिक्षण दिलाने का फैसला किया। उनके पिता फ्रांसिस जेवियर मिंज भारतीय सेना में थे।

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...