केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, पीवीटीजी की उपलब्धियों से कराया अवगत

Ranchi. केंद्रीय जनजातीय कार्य और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मुंडा ने राष्ट्रपति को प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) द्वारा, विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के कल्याण के क्षेत्र में पिछले 2 महीने में हुई उपलब्धियों से अवगत कराया।

मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा, “माननीया राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की तथा प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) के द्वारा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के कल्याण के क्षेत्र में पिछले 2 महीने में हुई उपलब्धियों से अवगत कराया।”

उन्होंने आगे लिखा, “जनजातीय कार्य मंत्रालय का यह लक्ष्य है कि 3 साल के इस मिशन की लगभग 50% से अधिक योजनाएं मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान ही पूर्ण कर ली जाए| हमारा मंत्रालय अन्य 8 केन्द्रीय मंत्रालयों के साथ इस संबंध में लगातार प्रयासरत है।”

पीएम जनमन अभियान

पीएम जनमन अभियान का शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 नवम्बर 2023 को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर किया था। इस मिशन के माध्यम से 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह) के पीवीटीजी क्षेत्रों को सड़क, पक्के घर, छात्रावास, स्वास्थ्य, घरों में विधुतीकरण, बहुउद्देशीय केंद्रों का निर्माण एवं आंगनबाडी केन्द्रों की स्थापना, दूरसंचार कनेक्टिविटी के लिए मोबाइल टावर, स्थायी आजीविका और नल से स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं से पूर्णतः युक्त किया जाएगा।

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...