Advertisment

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी से की मुलाकात

नई दिल्ली : एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी से मुलाकात की.

जिसकी जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी.

पीएम मोदी ने दो तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा कि आज द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात हुई.

उनके राष्ट्रपति पद के नामांकन को समाज के सभी वर्गों द्वारा पूरे भारत में सराहा गया है.

जमीन समस्याओं के बारे में उनकी समझ और भारत के विकास के लिए विजन बेजोड़ है.

pm modi1 22Scope News

अमित शाह से मिलीं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से

मुलाकात करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की.

अमित शाह ने शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया. इसके बाद शाह ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी. उन्होंने कहा कि NDA के राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं. उनके नाम की घोषणा से ही जनजातीय समाज अत्यंत गौरव की अनुभूति कर रहा है. मुझे विश्वास है कि उनके प्रशासनिक व सार्वजनिक अनुभव का लाभ पूरे देश को मिलेगा.

लोगों ने दी शुभकामनाएं

बता दें कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज सुबह भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुई थीं. दिल्ली जाने से पहले वहां एक जनजातीय नृत्य का आयोजन किया गया था, बड़ी संख्या में उनके मित्र एवं शुभचिंतक उन्हें विदा करने के लिए हवाई अड्डे पर एकत्र हुए थे. वह मयूरभंज जिले में स्थित अपने पैतृक शहर रायरंगपुर से सड़क मार्ग से बुधवार रात ओडिशा की राजधानी पहुंची थीं. इस दौरान करीब 280 किमी लंबे रास्ते पर लोगों ने उनका अभिवादन किया और शुभकामनाएं दीं.

जाने से पहले द्रौपदी मुर्मू ने ये कहा

दिल्ली रवाना होने से पहले एक संक्षिप्त बयान में द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘‘मैं सभी का धन्यवाद करती हूं और सभी से राष्ट्रपति चुनाव के लिए सहयोग मांगती हूं. मैं 18 जुलाई से पहले सभी मतदाताओं (सांसदों) से मिलूंगी और उनका समर्थन मांगूंगी.

द्रौपदी मुर्मू की बेटी ने कह दी दिल की बात

हवाई अड्डे पर उनकी इकलौती बेटी इतिश्री मुर्मू ने कहा कि देश के लोग मेरी मां को उनकी सादगी एवं मृदुभाषी स्वभाव के लिए पसंद करते हैं. वह परिवार की जिम्मेदारियां मुझे सौंपकर देश की सेवा करने के लिए जा रही हैं. इतिश्री मुर्मू भुवनेश्वर में एक बैंक में अधिकारी हैं और फिलहाल अपनी दो महीने की बेटी की देखभाल के लिए मातृत्व अवकाश पर हैं. राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का बुधवार को भुवनेश्वर स्थित अपने विद्यालय यूनिट-दो गर्ल्स हाईस्कूल जाने का भी कार्यक्रम था, लेकिन भीड़ की वजह से उन्होंने इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया था.

Bihar Health Update: पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। अब एक ही छत के...

Bihar Health Update: एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के Orthopedic Super...

पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड वाले ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन। अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, ट्रॉमा और स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की...

JPSC Scam: रांची के होटल से चलता था सेटिंग का नेटवर्क!...

जेपीएससी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा। सीआईडी के अनुसार मुख्य आरोपी अभय तिवारी ने रांची के एक होटल को लीज पर लेकर कथित...