पुलिस ने भारी मात्रा में शराब किया बरामद, मौके से तस्कर हुए फरार

खगड़िया : खगड़िया परबत्ता प्रखंड अंतर्गत भरतखंड ओपी क्षेत्र के खजरैठा कामत दियारा से भरतखंड पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। उक्त सफलता भरत खंड पुलिस को देर रात हाथ लगी है। प्राप्त जानकारी अनुसार भरतखंड ओपी प्रभारी रौशन प्रसाद को गुप्त सूचना मिली कि खजरैठा कामत दियारा में शराब तस्कर ट्रैक्टर और पिकअप पर भारी मात्रा में शराब लेकर पहुंचा हुआ है। जिसके उपरांत ओपी प्रभारी रौशन प्रसाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पिकअप और ट्रैक्टर को जब्त किया। जिसमें कुल 543 लीटर शराब जो विभिन्न बोतलों और कार्टून में था। उसे जब्त कर लिया गया है।

इतना ही नहीं पूछताछ में ओपी प्रभारी रौशन प्रसाद ने बताया कि शराब बरामदगी में ट्रैक्टर और पिकअप भी जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त बरामद शराब को छोटे-छोटे व्यापारियों के हाथों ऊंची कीमत पर बिक्री करता है। जिसे गुप्त सूचना पर ओपी प्रभारी रौशन प्रसाद लाव लश्कर के साथ कामत दियारा पहुंचे, जहां देखते ही शराब तस्कर भागने में सफल रहा। किंतु पुलिस ने पिकअप और ट्रैक्टर जब्त कर लिया है।

राजीव कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...

Anuplal Mandal Jayanti: श्रवण कुमार बोले- ग्रामीण जीवन और समाज सुधार...

Anuplal Mandal Jayanti, कटिहार: साहित्यकार अनूपलाल मंडल की 129वीं जयंती के अवसर पर रविवार को कटिहार जिले के समेली प्रखंड मुख्यालय में समारोह आयोजित...