सर्दियों में भी त्वचा करेगा Glow, अगर अपनाएंगे ये तरीके….

रांचीः सर्दियों का मौसम भला किसे पसंद नहीं, सर्दियों में लोग घूमते-फिरते हैं, ठंडे मौसम का मज़ा लेते हैं और जब ठंड ज्यादा बढ़ जाए तो फिर उससे बचने के लिए कई तरीके भी अपनाते हैं। घर में हीटर जलाते हैं और धूप में भी बैठ जाते हैं।

पर इन सब में हम एक चीज भूल जाते हैं, और वो है हमारी त्वचा का ख्याल रखना, जी हां हमें सर्दियों में अपनी त्वचा का ख़ास ख्याल रखने की जरूरत है, क्योंकि सर्दियां भले ही अच्छी लगे पर इससे हमारी त्वचा पर कई तरह के नकारात्मक प्रभाव पड़ते है और ये हमारी त्वचा को रूखा और शुष्क बना देती हैं।

ऐसे में हम आपको सर्दियों में अपनी त्वचा का ख्याल रखने के कई घरेलू तरीके बताने जा रहे हैं जो कि आपके लिए काफी लाभदायक साबित होगा और आपकी त्वचा पर पड़ रहे ठंड के नकारात्मक प्रभाव को भी खत्म करेगा और आपकी त्वचा को इस कड़कती सर्दी में भी चमकता-दमकता रखेगा।

सनस्क्रीन है जरूरी

सनस्क्रीन 22Scope News

हम अक्सर ऐसा सोचते हैं कि सर्दियों में हमें सनस्क्रीन लगाने की जरूरत नहीं है क्योंकि सर्दियों में ज्यादा धूप नहीं होती तो ये हमारी त्वचा को प्रभावित नहीं करेगा पर ऐसा सोचना बेहद गलत है, क्योंकि ठंड में भी वातावरण में UV Rays मौजूद होते हैं जो हमारी त्वचा को प्रभावित करते हैं, इसीलिए त्वचा पर सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है।

ना भूलें NIGHT SKIN CARE

स्क्रीन केयर 22Scope News

इस भागती दौड़ते जिंदगी में हम अपनी त्वचा पर कई तरह के प्रोडक्ट्स लगाते हैं, जैसे कि मेकअप और भी कई तरह के कॉस्मेटिक पर उसे लगाने के बाद यह जरूरी है की हम उसे अपनी त्वचा से अच्छे से हटा कर ही सोने जाए, इसीलिए नाइट स्किन केयर बेहद जरूरी है क्योंकि रात में अगर स्क्रीन साफ रहेगा, तो सुबह आपको चमकती ग्लोइंग त्वचा मिलेगी।

स्क्रब का कमाल

स्क्रब 22Scope News

चेहरे को स्क्रब करना बेहद लाभदायक माना जाता है फिर चाहे ठंड हो या गर्मी चेहरे की सारी डेड स्किन सेल्स को बाहर निकलता है और स्किन को ग्लोइंग बनता है। और ठंड के मौसम में जब स्किन ज्यादा ड्राई हो जाती है तो डेड स्किन सेल्स निकालने में स्क्रब बेहद कारगर साबित होता है।

मॉइश्चराइजर का चमत्कार

मॉइस्चराइजर 22Scope News

मॉइश्चराइजर लगन बेहद जरूरी है, क्योंकि ये हर मौसम में हमारी त्वचा को बाहर के हानिकारक प्रभाव से बचाता है इसलिए चेहरे पर सालों भर मॉइश्चराइजर लगाना बहुत जरूरी है, जिससे त्वचा स्वस्थ रहे और चेहरे की नमी और ग्लो बरकरार रहे।

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...